{"_id":"5ce58544bdec22075e077031","slug":"archery-world-cup-deepika-kumari-tarundeep-rai-advance-to-third-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका-तरूणदीप तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे दौर में, अतनु बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीपिका-तरूणदीप तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे दौर में, अतनु बाहर
Wed, 22 May 2019 10:52 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 22 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
deepika kumari
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका कुमारी और तरूणदीप राय सहित चार भारतीयों ने बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के चरण तीन के रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के तीसरे दौर में जगह बनाई जबकि अतनु दास टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
यात्रा मुद्दों के कारण मेडेलिन में विश्व कप चरण एक में नहीं खेल पाए भारतीय निशानेबाजों ने कंपाउंड वर्ग में भी खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा है जहां अविषेक वर्मा और रजत चौहान ने तीसरे दौर में जगह बनाई। 21 साल के अतुल वर्मा ने शूट आफ में शंघाई विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता चीनी ताइपे के डेंग यू चेंग को हराया।
विज्ञापन
वर्मा पहले दो सेट गंवाने के बाद 0-4 से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद अगले दो सेट जीतकर उन्होंने जोरदार वापसी की। पांचवां सेट 28-28 से बराबर रहा। वर्मा ने शूट आफ में 9-8 की जीत से तीसरे दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना नीदरलैंड के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्टीव विजलर से होगा। उन्होंने पहले दौर में मंगोलिया के गेंटग्स जेंटसेन को 7-3 से हराया।
विज्ञापन
पूर्व ओलंपियन तरूणदीप ने पहले दौर मे आस्ट्रिया के डोमीनिक इराश को 7-3 से हराने के बाद स्लोवेनिया के गास्पर स्ट्रेजर को 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। तरूणदीप अगले दौर में जापान के 17 साल के ओशिमा तेत्सुया से भिड़ेंगे। भारत के नंबर एक तीरंदाज अतनु दास हालांकि मैक्सिको के 19 साल के कार्लोस रोजास के खिलाफ 3-7 की हार से प्रतियोगिता से बाहर हो गए। दुनिया की पूर्व नंबर एक दीपिका ने पहले दौर में किर्गिस्तान की जिबेक कनातबेक किजी जिबेक को 6-0 से हराया।
दूसरे दौर में दीपिका को हालांकि 1992 बार्सीलोना ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता 45 साल की खातुना लोरिग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा और उन्होंने शूटआफ में 6-5 से जीत दर्ज की। वह अगले दौर में उक्रेन की वेरोनिका मार्चेन्को से भिड़ेंगी। लैशराम बोम्बायला देवी भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही।