{"_id":"60826d0aeb6654678815cb82","slug":"archery-world-cup-atanu-das-deepika-kumari-enters-into-individual-recurve-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप चरण-1: अतानु दास और दीपिका कुमारी एकल वर्ग के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कप चरण-1: अतानु दास और दीपिका कुमारी एकल वर्ग के सेमीफाइनल में
Fri, 23 Apr 2021 12:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वाटेमाला सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वाटेमाला सिटी
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
दीपिका कुमारी/अतानु दास
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीरंदाज अतानु दास और दीपिका कुमारी ने तेज हवाओं के चुनौती के बीच यहां विश्व कप चरण-1 में रिकर्व वर्ग की अपनी एकल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रैंकिंग दौर में दूसरे स्थान पर रहने के बाद सीधे राउंड 32 के लिए क्वालिफाई अतानु ने कनाडा के इरिक पीटर्स को 6-4 से हराया। उनका सेमीफाइनल में मेक्सिको के एंजेल अल्वार्डो से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
तीसरी वरीय दीपिका ने जर्मनी की तीरंदाज मिशेल क्रोपेन को हराया। उनका सेमीफाइनल में मेक्सिको की एलेक्जेंडा वेलेंसिया से मुकाबला होगा। दीपिका ने इससे पहले अमेरिकी की केलेसी को 6-0 से और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऐदा रोमन को शूट आफ में 6-5(10-9) से मात दी।
विज्ञापन