फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery World Cup Abhishek Verma and Jyothi Surekha Vennam create history India won gold in compound mixed team event for the first time

Archery World Cup: अभिषेक और ज्योति ने रचा इतिहास, भारत ने पहली बार कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Sat, 25 Jun 2022 06:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Jun 2022 06:38 PM IST
सार

ज्योति की बात करें तो उन्हें एशियाई खेलों के ट्रायल में नजरअंदाज कर दिया गया था। उन्होंने सात महीने से अधिक समय के बाद टीम में वापसी की। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह तीरंदाज अभी एक और पदक की दौड़ में है।

विज्ञापन
Archery World Cup Abhishek Verma and Jyothi Surekha Vennam create history India won gold in compound mixed team event for the first time
स्वर्ण पदक के साथ अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार (25 जून) को फ्रांस की राजधानी पेरिस में इतिहास रच दिया। विश्व कप के तीसरे चरण में कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दोनों ने फ्रांस की अनुभवी जोड़ी जीन बौल्च और सोफी डोडेमोंट को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक मिला है।
विज्ञापन


अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा ने मैच में शानदार शुरुआत की। दोनों ने जीन बौल्च और 48 वर्षीय ओलंपिक पदक विजेता सोफी डोडेमोंट पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक और ज्योति ने 152-149 के अंतर से मैच को अपने नाम कर पीला तमगा हासिल कर लिया। भारत ने इस स्वर्ण पदक के साथ विश्व कप के तीसरे चरण में अपना खाता खोला।
विज्ञापन


ज्योति की बात करें तो उन्हें एशियाई खेलों के ट्रायल में नजरअंदाज कर दिया गया था। उन्होंने सात महीने से अधिक समय के बाद टीम में वापसी की। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह तीरंदाज अभी एक और पदक की दौड़ में है। ज्योति व्यक्तिगत सेमीफाइनल में बीजिंग ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फ्रांस की दिग्गज सोफी से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक और ज्योति की भारतीय कम्पाउंड जोड़ी ने इससे पहले यांकटन में पिछले साल रजत पदक हासिल किया था। यह जोड़ी विश्व कप में कांस्य पदक भी जीत चुकी है। दूसरी ओर, महिला रिकर्व टीम ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। दीपिका कुमार, अंकिता भक्त और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने पदक पक्का किया। रविवार को महिला रिकर्व टीम फाइनल में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed