फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery Association of India elections to be held on January 18 in Delhi

18 जनवरी को होगा भारतीय तीरंदाजी संघ का चुनाव

Thu, 02 Jan 2020 05:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 02 Jan 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Archery Association of India elections to be held on January 18 in Delhi
Archery

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के बहु प्रतीक्षित चुनाव 18 जनवरी को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करवाए जाएंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनावों के लिये पी के त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अक्टूबर में पारित आदेश के अनुसार अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (आठ पद), महासचिव, संयुक्त सचिव (सात पद) और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। आदेश को नवंबर में संशोधित किया गया था। कुल 31 राज्य संघ मतदाता सूची का हिस्सा हैं लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर और नगालैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली इकाइयों का नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन


भारतीय तीरंदाजी को सबसे बड़ा झटका अगस्त में लगा था जब विश्व तीरंदाजी ने दो गुटों की गुटबाजी के कारण राष्ट्रीय महासंघ को निलंबित कर दिया था। इनमें से एक गुट ने दिल्ली और दूसरे ने चंडीगढ़ में चुनाव करवाये थे जो कि अंतरराष्ट्रीय संस्था के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed