फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   archer win medal but not awarded prize money 

पदक जीते पर तीरंदाजों को नहीं मिली पुरस्कार राशि

Tue, 14 May 2019 09:52 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 14 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
archer win medal but not awarded prize money 
deepika kumari - फोटो : file photo

ऐसा कम ही सुना गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों से सजे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में पदक विजेताओं को चेक का प्रतिरूप थमाकर बिना पुरस्कार राशि के लौटा दिया गया हो। बीते माह चंडीगढ़ में खेले गए नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन


यह कोई छोटा-मोटा टूर्नामेंट नहीं था इसमें एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, दीपिका कुमारी समेत एशियन गेम्स मेडलिस्ट तरुणदीप रॉय, ओलंपियन अतानु दास जैसे तीरंदाज खेले। विजेता के लिए 60 हजार रुपये और आठवें स्थान पर आने वाले के लिए 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की गई थी, लेकिन किसी को भी राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन


तीरंदाजी के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतने बड़े टूर्नामेंट में विजेताओं को मौके पर पुरस्कार राशि का चेक नहीं दिया गया। हालांकि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान राशि को दिखाता चेक का बड़ा प्रतिरूप जरूर दिया गया और कहा गया कि राशि उनके अकाउंट में भेज दी जाएगी। यह टूर्नामेंट 16 से 18 अप्रैल को हुआ था, लेकिन तीरंदाजों का दावा है कि उन्हें अब तक पुरस्कार राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में रीकर्व वर्ग में तरुणदीप रॉय, बोंबाइला देवी जबकि कंपाउंड में वर्ग में अभिषेक वर्मा और पूर्वाशा शेंडे ने स्वर्ण पदक जीते थे। इस टूर्नामेंट के बाद ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीरंदाजी संघ को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश दिए गए। सूत्र बताते  हैं कि तीरंदाजों ने इस मुद्दे को तीरंदाजी संघ के कुछ पदाधिकारियों के समक्ष उठाया है। जिसमें तत्काल तीरंदाजों को पुरस्कार राशि जारी किए जाने की बात कही गई है। तीरंदाज भी इसको लेकर हैरान हैं। उनका कहना है कि यह पहली बार है जब नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में इतने लंबे समय तक पुरस्कार राशि ही नहीं दी गई।


आयोजनकर्ता का दावा दी गई पुरस्कार राशि
इस टूर्नामेंट को आयोजित कराने वाले तीरंदाजी संघ के महासचिव महा सिंह का कहना है कि तीरंदाजों को पुरस्कार राशि आरटीजीएस के जरिए जारी की गई है। कुछ तीरंदाजों का आईएफएससी कोड गलत निकला है जिसके चलते राशि नहीं जा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed