फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AR Rahman appointed Goodwill Ambassador of Indian Contingent for Rio

सलमान और सचिन के बाद एआर रहमान भी बने गुडविल एंबेसडर

Thu, 12 May 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman appointed Goodwill Ambassador of Indian Contingent for Rio
- फोटो : pti

रियो ओलंपिक में भाग लेने के लिए जाने वाले भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर की लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान, भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और सचिन तेंदुलकर के बाद संगीतकार एआर रहमान भी गुडविल एंबेसडर बन गए हैं।

विज्ञापन


दो बार के ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान ने आईओए की ओर से ऑफर दिए जाने के लंबे समय बाद इसे स्वीकार किया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से कुछ बड़े चेहरों को गुडविल एंबेसडर बनाने का मन बनाया था।
विज्ञापन


हालांकि आईओए के लिए गुडविल एंबेसडरों का चयन विवादों से अछूता नहीं रहा। सिने स्टार सलमान खान के गुडविल एंबेसडर बनाए जाने पर खेल जगत के दिग्गजों द्वारा कड़ी आलोचना की गई थी। पहलवान योगेश्वर दत्त और महान धावक मिल्‍खा सिंह ने सलमान की योग्यता को कटघरे में खड़ा किया था और कहा कि सलमान का बॉलीवुड से लेना-देना है न कि खेल जगत से। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आलोचनाओं के बावजूद आईओए ने अपना फैसला नहीं बदला। 

सलमान खान के चयन के बाद आईओए ने बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को गुडविल एंबेसडर बनाया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी गुडविल एंबेसडर बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed