फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Apurvi Chandela and Ravi Kumar aims silver to open India's first medal at Asian Games

चक दे इंडिया! एशियाई खेलों में फहरा तिरंगा, भारत को मिला पहला मेडल

Sun, 19 Aug 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Apurvi Chandela and Ravi Kumar aims silver to open India's first medal at Asian Games

जकार्ता एशियाई गेम्स से भारतीय टीम के लिए खुशखबरी आ रही है। शूटिंग टीम ने भारत को पदक दिलवाया है। 10 मिटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। इस तरह भारत ने भी पदक तालिका में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

विज्ञापन




गोल्ड पर चीनी ताइपे के खिलाड़ियों ने निशाना लगाया। रजत चीन को मिला। दोनों ही शूटर्स का यह एशियाई खेल इतिहास में पहला मेडल है। चंदेला-कुमार ने 42 शॉट्स के बाद 429.9 अंक हासिल कर फाइनल में पहुंची 5 टीमों के बीच तीसरा पायदान हासिल किया।
विज्ञापन


अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की गिनती देश के होनहार शूटर्स में की जाती है। दोनों ने कॉमनवेल्थ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10मी. एयर राइफल में भारत के लिए व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। ऐसे में अब मिक्स्ड इवेंट के बाद देश को दोनों से जकार्ता एशियाई खेलों में सिंगल स्पर्धा में भी पदक की आस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात: बताते चले कि मिक्सड टीम इवेंट को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है। 2017 में इसका पहली बार परीक्षण हुआ। मजेदार बात है कि अब यह खेल 2020 टोक्यो ओलंपिक का भी हिस्सा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed