फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Angad Bajwa wins gold medal in skeet event at Asian Shooting Championship

अंगद बाजवा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

Tue, 06 Nov 2018 06:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Angad Bajwa wins gold medal in skeet event at Asian Shooting Championship
angad bajwa
भारतीय निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने आठवीं एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में मंगलवार को यहां पुरूष स्कीट फाइनल में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाजवा भारत के पहले स्कीट निशानेबाज हैं जिन्होंने महाद्वीपीय या विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में सोने का तमगा हासिल किया। अंगद ने फाइनल में 60 से 60 अंक बनाए। उन्होंने चीन के डी झिन (58 अंक) को पीछे छोड़ा। यूएई के सईद अल मकतोम ने 46 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


क्वालीफिकेशन में अंगद ने 125 में से 121 अंक बनाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी।  इससे पहले इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर रायफल स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इसी स्पर्धा में मेहुली घोष और अर्जुन बाबुता की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इलावेनिल और हृदय की जोड़ी ने 835.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया किया था जिसमें मेहुली और अर्जुन की जोड़ी 833.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल के बाद इलावेनिल और हृदय की जोड़ी 502.1 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। रजत पदक चीन की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने 500.9 अंक बनाए। तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने कुल 436.9 अंक बनाए। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित छह पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed