{"_id":"5db070728ebc3e01463f555d","slug":"aneesh-kumar-surendran-pillai-bags-third-gold-for-india-at-world-military-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सैन्य खेलः पैरा एथलीट अनीश और वीरेंद्र ने विश्व सैन्य खेलों में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व सैन्य खेलः पैरा एथलीट अनीश और वीरेंद्र ने विश्व सैन्य खेलों में जीते स्वर्ण पदक
Thu, 24 Oct 2019 08:50 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Oct 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
अनीश कुमार सुरेंद्रन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा एथलीट अनीश कुमार सुरेंद्रन पिल्लई और वीरेंद्र ने सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों की अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। पिल्लई ने दिव्यांग शॉटपुट आईएफ 1 वर्ग में 12.76 मीटर केसर्वश्रेष्ठ थ्रो से पीला तमगा जीता। पेरू के फेलिपा कार्लोस ने रजत और नीदरलैंड के सेवर्स रोबर्ट ने कांसा जीता।
विज्ञापन
वीरेंद्र दिव्यांग शॉटपुट आईएफ 5 वर्ग में 11.43 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से पहले स्थान पर रहे। फ्रांस के मारफिल निकोलस दूसरे और इटली के सुमा पिरो रोजारियो तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय पुरुष टीम 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में कांस्य पदक से चूक गई।
विज्ञापन
योगेश सिंह, गुरप्रीत सिंह और ओंकार सिंह की तिकड़ी चौथे स्थान पर रही। मुक्केबाज दीपक थाईलैंड के साएहान समक को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। अमित और सतीश कुमार को हार मिली।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को पैरा-एथलीट आनंदन गुणसेकरन ने भारत के लिए दो गोल्ड मेडल जीता था। गुणसेकरन ने पुरुषों के दिव्यांग आईटी एक वर्ग के 100 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।