फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amit Panghal won gold medal in Strandja Memorial boxing tournament

स्ट्रैंड्जा मेमोरियल: अमित पांघल ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, मैरीकोम और सीमा को सिल्वर

Mon, 26 Feb 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Amit Panghal won gold medal in Strandja Memorial boxing tournament
Amit Panghal

स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। देश की पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरीकॉम को 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। वहीं देश के एक अन्य मुक्केबाज अमित पांघल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


पिछले महीने ही अमित  (49 किलोग्राम)  ने इंडियन ओपन में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं बुल्गारिया में खेले गए हालिया टूर्नामेंट में अमित ने मोरक्को के सईद मोर्दाजी को फाइनल में हराकार गोल्ड पर कब्जा किया। 23 वर्षीय इस हरियाणवी बॉक्सर की फाइनल मुकाबले में शुरुआत बेहद धीमी रही, लेकिन आखिर में भारतीय युवा ने विदेशी बॉक्सर को एक्यूरेसी में पछाड़कर यह मैच जीत लिया।

विज्ञापन

Amit Panghal won gold medal in Strandja Memorial boxing tournament
एमसी मैरीकॉम

वहीं मैरीकॉम (48 किलोग्राम) एशियन चैंपियनशिप और इंडियन ओपन में लगातार दो बार गोल्ड जीतने के बाद यहां तीसरी बार गोल्ड जीतने से चूक गई। उन्हें बुल्गारिया की सेवडा एसेनोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मैरीकॉम के अलावा भारत की सीमा पूनिया को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्हें रशियन बॉक्सर अन्ना इवानोवा ने हराया।

मैरीकोम बेशक फाइनल मुकाबले में बुल्गारिया की लोकल और फेवरेट बॉक्सर से हार गई, लेकिन मैच के प्रत्येक बाउट में स्वदेशी खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर जमकर हमला बोला। फाइनल मुकाबले में मैरीकॉम ने अपना अटैकिंग गेम खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed