{"_id":"5dab47c58ebc3e01567f2873","slug":"amit-panghal-wins-first-round-match-of-military-world-games-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सैन्य खेल: मुक्केबाज अमित पंघाल का जीत से आगाज, भारत की अच्छी शुरुआत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व सैन्य खेल: मुक्केबाज अमित पंघाल का जीत से आगाज, भारत की अच्छी शुरुआत
Sun, 20 Oct 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
अमित पंघाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले अमित पंघाल ने शनिवार को पुरूषों के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग में जीत दर्ज की। पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद मुक्केबाजों ने भारत को सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में अच्छी शुरूआत दिलाई।
विज्ञापन
पंघाल ने ब्राजील के डगलस एंड्रादे को जबकि चिराग (56 किग्रा) ने जांबिया के कटांगा क्रिस्टोफर को 5-0 से मात दी। पुरूष लाइट फ्लाइवेट वर्ग (49 किग्रा) में दीपक ने ईरान के अबासजादेह अली को जबकि सतीश कुमार ने सुपर हेवीवेट वर्ग (91 किग्रा से अधिक) के मुकाबले में ब्राजील के नाशिमेंटो कोस्मे को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन
हालांकि संदीप कुमार 64 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के रासुलोव जाखोंगिर से हार गये। भारत ने इन खेलों की नौ स्पर्धाओं -तीरंदाजी, मुक्केबाजी, गोताखोरी, आधुनिक पेंटाथलान, निशानेबाजी, ट्रैक एवं फील्ड, जिम्नास्टिक्स और टेनिस में 54 प्रतिभागियों का दल भेजा है। भारत ने 2015 चरण में छह पदक जीते थे।
विज्ञापन