फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amit Panghal and Manish Kaushik entered in olympic qualifier, secured medal in world championship

वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचते ही अमित और मनीष को मिली ओलंपिक क्वालीफायर में जगह

Thu, 19 Sep 2019 04:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Sep 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Amit Panghal and Manish Kaushik entered in olympic qualifier, secured medal in world championship
अमित पंघाल/मनीष कौशिक - फोटो : social media

रूस के एकातेरिनबर्ग में चल रहे विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को अमित पंघाल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दोनों ही भारतीय मुक्केबाजों ने पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अपने-अपने पदक भी पक्के किए हैं। साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की वजह से दोनों खिलाड़ियों को अगले साल होने वाली ओलंपिक क्वालीफायर में सीधी एंट्री मिल गई है।

विज्ञापन


बुधवार को दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। ये भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में पहली बार होगा जब प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश को दो पदक मिलेंगे।

विज्ञापन

ओलंपिक क्वालीफायर में एंट्री

Amit Panghal and Manish Kaushik entered in olympic qualifier, secured medal in world championship
अमित पंघाल - फोटो : social media

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पहले ही कह दिया था कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में जो भी खिलाड़ी पदक जीतेगा वो अगले साल फरवरी में चीन में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। इसी बात को दोहराते हुए भारतीय मुक्केबाजी के निदेशक सेंटिआगो निएवा ने कहा,' अमित और मनीष को अब कोई ट्रायल नहीं देना होगा और दोनों अगले साल चीन में ओलंपिक क्वालीफायर  में खेलेंगे। 

सेमीफाइनल में भिड़ंत

Amit Panghal and Manish Kaushik entered in olympic qualifier, secured medal in world championship
अमित पंघाल/मनीष - फोटो : अमर उजाला

एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता रोहतक के पंघाल ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के कार्लो पालाम को 4-1 से, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कौशिक ने ब्राजील के वांडरसन डि ओलिवेरा को 5-0 से शिकस्त दी। 

अब दोनों खिलाड़ियों की कोशिश सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की होगी और देश के लिए गोल्ड जीतने की होगी। सेमीफाइनल में पंघाल का सामना कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव से होगा वहीं कौशिक का सामना क्यूबाई खिलाड़ी एंडी गोमेज से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed