फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   amit dhankar and rahul aware wins medal at asian wrestling championship 2019

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: दूसरे दिन अवारे, दीपक और सुमित ने जीते कांस्य पदक

Wed, 24 Apr 2019 09:15 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
amit dhankar and rahul aware wins medal at asian wrestling championship 2019
amit dhankar

अमित धनखड़ (74 क्रिगा) और विक्की (92 किग्रा) को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन राहुल अवारे (61 क्रिगा), दीपक पुनिया (86 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) के खाते में कांस्य पदक आए।

विज्ञापन


इससे भारतीय फ्री स्टाइल पहलवानों ने एक स्वर्ण तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। एशियाई चैंपियनशिप 2013 के स्वर्ण पदक विजेता अमित को खिताबी मुकाबले में कजखस्तान के डेनियार केसानोवा के हाथों 0-5 से हार मिली।
विज्ञापन


हरियाणा के 28 वर्षीय अमित ने क्वालिफिकेशन में ईरान के मोहम्मद असगर नोखोदिलारिकी को 2-1 से हराकर शुरुआत की। क्वार्टर फाइनल में उन्हें पसीना नहीं बहाना पड़ा, जब उनके प्रतिद्वंद्वी जापान के युही फुजिनामी चोटिल होकर बाहर हो गए। सेमीफाइनल में अमित ने किर्गिस्तान के इलगिज झाकिपबेकोव को 5-0 से हराया। विक्की को फाइनल में ईरान के करिमिमाचाईआनी से 0-11 से हार मिली। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन के शिओ सुन को 3-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

amit dhankar and rahul aware wins medal at asian wrestling championship 2019
rahul aware

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की 57 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले अवारे ने प्ले ऑफ में कोरिया के जिनचियोल किम को 9-2 से शिकस्त दी। अवारे ने क्वालिफिकेशन में उज्बेकिस्तान के  जाहोनगिरमिर्जा तुरोबोव को तकनीकी दक्षता (10-0) के आधार पर हराया। हालांकि अवारे को क्वार्टर फाइनल में ईरान के ऐशाग अहसनपुर से हार मिली। अहसनपुर के फाइनल में पहुंचने से अवारे को रेपचेज में थाईलैंड के सिरीपोंग जुमपाकम के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उन्होंने यह मुकाबला 12-1 से तकनीकी दक्षता के आधार पर जीता। 

दीपक व सुमित 8-2 से जीते
दीपक और सुमित ने कांस्य पदक के प्लेऑफ के अपने-अपने मुकाबले एक समान अंतर से जीते। दीपक ने ताजकिस्तान के कोदिरोव बाखोदुर को 8-2 से और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सुमित ने ताजकिस्तान के ही अनाकुलोव फरखोद को इतने ही अंतर से हराया।

काकरान व सीमा आज उतरेंगी मैट पर

चैंपियनशिप के तीसरे दिन दिव्या काकरान (68 किग्रा), सीमा (50 किग्रा), ललिता शेहरावत (55 किग्रा), मंजू (59 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) मैट पर उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed