फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   amir khan credits India's system for rise in boxing, singles out Gaurav Bidhuri for Olympic glory

टोक्यो में मुक्केबाज बिधूड़ी जीत सकते हैं पदक : आमिर

Wed, 17 Jul 2019 08:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
amir khan credits India's system for rise in boxing, singles out Gaurav Bidhuri for Olympic glory
बॉक्सर आमिर खान - फोटो : social media

पूर्व ओलंपिक पदक विजेता और स्टार पेशेवर मुक्केबाज आमिर खान का मानना है कि विश्व स्तर पर अच्छे मुक्केबाज तैयार करने का श्रेय भारत की मजबूत व्यवस्था को जाता है। उन्होंने साथ ही 2017 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को 2020 टोक्यो ओलंपिक में पदक का मजबूत दावेदार बताया। वह काफी अच्छे मुक्केबाज हैं।

विज्ञापन


मुझे उनकी शैली, मुक्केबाजी करने का तरीका पसंद है। मैंने उसके वीडियो देखे हैं। यह लड़का काफी आगे तक जाएगा, अगर एकाग्रता बरकरार रख सका तो। आमिर ने पिछले हफ्ते जेद्दा में सुपर बाक्सिंग लीग (एसबीएल) के दौरान डब्ल्यूबीसी अंतरराष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब जीता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘भारतीय मुक्केबाजी काफी अच्छा कर रही है। मुझे यह चीज पसंद है कि उनके पास मजबूत व्यवस्था है जो कई अन्य देशों के पास नहीं है। भारत में सभी मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका खर्चा उठाया जाता है और उन्हें भुगतान भी किया जाता है क्योंकि ये मुक्केबाज खेल पर ध्यान लगाने के कारण नौकरी नहीं कर सकते। सभी देशों को इस प्रणाली पर चलना चाहिए। यही कारण है कि उनके पास विजेंदर और मैरीकॉम जैसे ओलंपिक पदक विजेता हैं। इससे कई और मुक्केबाज आएंगे, इससे अगली पीढ़ी को प्रेरणा ही मिलेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed