{"_id":"5e21d9118ebc3e7d586bb26d","slug":"amateur-pranavi-urs-wins-second-leg-of-the-hero-women-s-pro-golf-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमेच्योर महिला गोल्फर प्रणवी बनीं चैंपियन, जीता हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एमेच्योर महिला गोल्फर प्रणवी बनीं चैंपियन, जीता हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण का खिताब
Fri, 17 Jan 2020 09:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Jan 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रणवी उर्स
- फोटो : ट्विटर
एमेच्योर महिला गोल्फर प्रणवी उर्स ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण का खिताब जीत लिया। प्रणवी ने एक ओवर 71 के कार्ड से कुल पांच ओवर 215 का स्कोर बनाया जबकि अनन्या दतर ने 73 का कार्ड खेला। इससे वह दो शॉट से खिताब से चूक गईं।
विज्ञापन
प्रणवी ने इस जीत का जश्न पेशेवर होकर मनाया लेकिन उन्हें इस बार इनाम के रूप में सिर्फ एक उपहार मिला। हीरो डब्ल्यूपीजीटी में अभी तक अनन्या कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं लेकिन उन्हें डेढ़ लाख रुपये का चेक मिला। इससे वह हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर पहुंच गई। प्रणवी ने इससे पहले हीरो डब्ल्यूपीजीटी में जीत 2018 सत्र के नौवें चरण में दर्ज की थी।
विज्ञापन