फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AFI medical commission chairman AK Mendiratta dies of COVID19

दुखद : एएफआई के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष एके मेंदिरत्ता का कोरोना से निधन

Fri, 21 May 2021 05:28 PM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 May 2021 05:28 PM IST
सार

आईओए ने ट्विटर पर उनके निधन पर शोक जताया। आईओए ने ट्वीट किया कई खेलों में भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आईओए के मेडिकल आयोग के सदस्य और एएफआई के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष के असामयिक निधन की खबर सुनकर हमें बेहद दुख है। 
 

विज्ञापन
AFI medical commission chairman AK Mendiratta dies of COVID19
अरुण कुमार मेंदिरत्ता - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष अरुण कुमार मेंदिरत्ता का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को यहां अस्पताल में निधन हो गया। मेंदिरत्ता को भारतीय दल के साथ टाेक्यो ओलंपिक के लिए जाना था।

विज्ञापन


वह 60 वर्ष के थे। एएफआई ने मेंदिरत्ता के निधन पर शोक जताया है जो 25 साल से अधिक से एशियाई एथलेटिक्स संघ के भी सदस्य थे। एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने यहां विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने आयु धोखाधड़ी और डोपिंग के खिलाफ एएफआई की लड़ाई की अगुआई की। हमारी ‘नो-नीडल’ नीति में भी उनकी अहम भूमिका रही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृदुभाषी और मिलनसार डॉ. मेंदिरत्ता की कमी एथलेटिक्स समुदाय को खलेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए मेंदिरत्ता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीमों के साथ दुनिया भर की यात्रा करने वाले और बेहद सम्मानित मेंदिरत्ता खेलों में अपने लंबे करियर के दौरान विभिन्न विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक मे भारतीय दल के साथ जा चुके हैं।

आईओए ने ट्विटर पर उनके निधन पर शोक जताया। आईओए ने ट्वीट किया कई खेलों में भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आईओए के मेडिकल आयोग के सदस्य और एएफआई के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष के असामयिक निधन की खबर सुनकर हमें बेहद दुख है। 

आईओए ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह एशियाई एथलेटिक्स और भारतीय खेलों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे, तीन दशक से अधिक समय से खेल चिकित्सा और डोपिंग नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। 


आईओए ने ट्वीट किया कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार और करीबियों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आयु धोखाधड़ी और डोपिंग उल्लंघन के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाने के लिए मेंदिरत्ता का काफी सम्मान किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed