{"_id":"62a0e3fbb68cc15b0358e3b9","slug":"afc-asian-cup-qualification-india-beat-cambodia-2-0-captain-sunil-chhetri-scored-two-goals","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFC Asian Cup qualification: भारत ने पहले मैच कंबोडिया को 2-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने दागे दो गोल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
AFC Asian Cup qualification: भारत ने पहले मैच कंबोडिया को 2-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने दागे दो गोल
Thu, 09 Jun 2022 04:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:21 PM IST
सार
छेत्री ने 14वें मिनट में पेनाल्टी पर करियर का 80वां गोल दागा। भारत हाफटाइम तक 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ के 60वें मिनट में सुनील छेत्री ने मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान सुनील छेत्री के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने एशिया कप क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर के पहले मैच में बुधवार को कंबोडिया को 2-0 से हराया। दोनों गोल सुनील छेत्री ने किए। 127वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सुनील छेत्री के इसके साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में 82 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
पेनाल्टी पर किया पहला गोल
छेत्री ने 14वें मिनट में पेनाल्टी पर करियर का 81वां गोल दागा। भारत हाफटाइम तक 1-0 से आगे था। साल्ट लेक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिला। वहीं दूसरे हाफ के 60वें मिनट में सुनील छेत्री ने मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंत में या फिर 2024 की शुरुआत में हो सकता है।
छेत्री ने यूएई के मबखौत को पछाड़ा
अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 188 मैचों में 117 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद ईरान के अली दई के 149 मैचों में 109 गोल दूसरे, मलयेशिया के मोख्तर दाहरी 142 मैचों में 89 गोल तीसरे, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 162 मैचों में 86 गोल चौथे और हंगरी के फेरेंक पुस्कास 85 मैचों में 84 गोल के साथ पांचवें नंबर पर हैं। भारत के सुनील छेत्री 127 मैचों में 82 गोल दागकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत (80 गोल) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
एशिया कप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए भारत का अगला मैच 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। वहीं, 14 जून को हांगकांग के साथ भिड़ंत होगी। हांगकांग ने अफगानिस्तान को 2-1 से हराया।