फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AFC Asian Cup qualification Afghanistan players were furious after losing the match clashed with the Indian team on the field watch video

AFC Asian Cup qualification: मैच हारने के बाद बौखलाए अफगानिस्तान के खिलाड़ी, भारतीय टीम से मैदान पर भिड़े, देखें वीडियो

Sun, 12 Jun 2022 05:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Jun 2022 05:35 PM IST
सार

भारत के ग्रुप राउंड में दो मैचों में छह अंक हो गए हैं। टीम गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर हॉन्ग कॉन्ग है। उसके भी छह अंक हैं, लेकिन उसने टीम इंडिया से एक गोल ज्यादा किए हैं।

विज्ञापन
AFC Asian Cup qualification Afghanistan players were furious after losing the match clashed with the Indian team on the field watch video
मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम ने शनिवार को एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर अफगानिस्तान को 2-1 से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को इंजरी टाइम में जीत मिली। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 85वें मिनट में पहला गोल किया था। इसके ठीक तीन मिनट बाद अफगानिस्तान के जुबैर अमीरी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित 90 मिनट के बाद इंजरी टाइम में अब्दुल समद ने गोल कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


इस मैच में हार मिलने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी बौखला गए। वो मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन अफगान खिलाड़ी दो भारतीय खिलाड़ियों से हाथापाई की। धीरे-धीरे यह मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। भारतीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अफगान टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख एएफसी के अधिकारी खिलाड़ियों के नजदीक पहुंचे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मारपीट क्यों हुई इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। आयोजन समिति ने भी इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


AFC Asian Cup qualification Afghanistan players were furious after losing the match clashed with the Indian team on the field watch video
मैच में गोल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के ग्रुप राउंड में दो मैचों में छह अंक हो गए हैं। टीम गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर हॉन्ग कॉन्ग है। उसके भी छह अंक हैं, लेकिन उसने टीम इंडिया से एक गोल ज्यादा किए हैं। भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मंगलवार (14 जून) को ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।टीम इंडिया अगर मुकाबले को जीत लेती है तो वह अगले साल होने वाली एशियाई कप के लिए क्वालिफाई कर लेगी। 

अलग-अलग ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली सभी छह टीमों को सीधे टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। वहीं, ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली छह टीमों में से बेहतर पांच टीमों को ही टिकट मिलेगा। हॉन्ग कॉन्ग से मैच हारने के स्थिति में टीम इंडिया को दूसरे ग्रुप के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed