{"_id":"5d4457338ebc3e6cd3276dcb","slug":"adarsh-singh-wins-two-gold-madel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में आदर्श सिंह का 'डबल' धमाल', जीते दो गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग में आदर्श सिंह का 'डबल' धमाल', जीते दो गोल्ड मेडल
Fri, 02 Aug 2019 09:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
युवा निशानेबाज आदर्श सिंह ने शुक्रवार को यहां 12वीं सरदार सज्जन सिंह सेठी स्मारक मास्टर्स निशानेबाजी प्रतियोगिता की 25 मीटर रैपिड पिस्टल स्पर्धा के पुरुष और जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किए। हरियाणा के 17 साल के इस निशानेबाज ने क्वॉलिफिकेशन में 584 अंक बनाए जो दोनों वर्ग में दूसरे स्थान पर काबिज निशानेबाज से काफी बेहतर था।
विज्ञापन
आदर्श ने पुरुषों के फाइनल में खराब शुरुआत से उबरते हुए करीबी मुकाबले में सेना के गुरमीत को 27-26 से हराया। छह खिलाड़ियों के फाइनल में पंजाब के अनहद जावांदा ने 22 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
जूनियर प्रतियोगिता में उन्हें हालांकि कड़ी चुनौती नहीं मिली। आदर्श ने चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू को 30-27 से हराकर अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। हरिणाया के ही आयुष सांगवान ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन