फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   9 years later men's squash team enters the final in Asian Squash Championship 2021, defeating Hong Kong 2-0

एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप : नौ साल बाद पुरुष स्क्वॉश टीम ने फाइनल में किया प्रवेश, हांगकांग को 2-0 से हराया

Sat, 04 Dec 2021 06:45 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 06:45 AM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग को 2-0 से हराकर नौ साल बाद एशियाई स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल ने यिप त्ज फंग को 55 मिनट में 10-12, 11-6, 11-6, 15-13 से पराजित कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

विज्ञापन
9 years later men's squash team enters the final in Asian Squash Championship 2021, defeating Hong Kong 2-0
भारतीय स्क्वॉश पुरुष टीम- खिलाड़ी सौरव घोषाल

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग को 2-0 से हराकर नौ साल में पहली जबकि कुल तीसरी बार एशियाई स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इससे पहले 1981 और 2012 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी।

विज्ञापन


दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल ने यिप त्ज फंग को 55 मिनट में 10-12, 11-6, 11-6, 15-13 से पराजित कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। इससे पहले रमित टंडन ने हेनरी लायुंग को 37 मिनट में 4-11, 11-5, 11-8, 11-5 से हराकर शानदार शुरुआत दिलाई। भारत का फाइनल में सामना मलयेशिया से होगा।
विज्ञापन


महिला टीम हारी : तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टीम को हांगकांग के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जोशना चिनप्पा ने जीत दर्ज की लेकिन सुनैना कुरुविला और उर्वशी जोशी को अपने-   अपने मुकाबले में हार मिली। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed