फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   50 Tournament in a single season organized by Pga, First time after 1962

एक सत्र में 50 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा पीजीए टूर, 1962 के बाद पहली बार होगा ऐसा

Thu, 03 Sep 2020 03:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Sep 2020 03:35 PM IST
सार

पेशेवर गोल्फ से जुड़े पीजीए टूर ने 2020-21 के लिये अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसमें वह रिकार्ड 50 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
50 Tournament in a single season organized by Pga, First time after 1962
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पेशेवर गोल्फ से जुड़े पीजीए टूर ने 2020-21 के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसमें वह रिकॉर्ड 50 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। यह 1962 के बाद पहला अवसर होगा जबकि पीजीए टूर एक सत्र में 50 टूर्नामेंट आयोजित करेगा जिसमें छह मेजर टूर्नामेंट भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पीजीए टूर के आयुक्त जय मोनाहन ने कहा, ‘यह स्वप्निल सत्र है। अगर आप गोल्फ प्रेमी हैं तो यह आपके लिए स्वप्निल सत्र है जिसमें ओलंपिक सहित कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले जाएंगे।’ कोरोना वायरस के कारण पीजीए टूर तीन महीने तक बंद रहा था, उसने बुधवार को जो नया कार्यक्रम घोषित किया उसमें पांच महीने के अंदर दो मास्टर्स भी शामिल हैं, इसके अलावा इसमें दो यूएस ओपन और डोमिनिक गणराज्य में होने वाला एक टूर्नामेंट शामिल है जो एक सत्र में दो बार खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस नए सत्र की शुरुआत दस सितंबर को कैलिफोर्निया के नापा में होगी जबकि यह अगले साल चार सितंबर को अटलांटा में समाप्त होगा। इन 50 टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक शामिल नहीं है जो कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। ओलंपिक खेलों का आयोजन ब्रिटिश ओपन से दो सप्ताह बाद और विश्व गोल्फ चैंपियनशिप से एक सप्ताह पहले होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed