फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   41 Members squad announced for Asian Shooting championship 2019

एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिए 41 सदस्यीय भारतीय टीम

Thu, 19 Sep 2019 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Sep 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
41 Members squad announced for Asian Shooting championship 2019
शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की 41 सदस्यीय मजबूत निशानेबाजी टीम दोहा में तीन नवंबर से शुरू होने वाली 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में अधिकतम संभव ओलंपिक कोटे हासिल करने की कोशिश करेगी। कतर की राजधानी में होने वाले इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में 38 ओलंपिक कोटे दांव पर लगे होंगे।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की चयन समिति ने बुधवार को यहां बैठक में टीम की घोषणा की जिसमें 15 ओलंपिक स्पर्धाओं के निशानेबाज शामिल हैं। इसमें प्रतियोगिता के इतर न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर वर्ग में छह प्रविष्टियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के एमक्यूएस वर्ग में राइफल निशानेबाज संजीव राजपूत को रखा गया है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिये किया गया कि अगर इस स्पर्धा का दूसरा ओलंपिक कोटा नहीं हासिल किया जाता है तो संजीव को तोक्यो स्पर्धा के लिए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांश पंवार ने देश को मिलने वाले अधिकमत दो कोटे में से 10 मीटर एयर राइफल में भारत के लिए एक कोटा हासिल किया था। कुछ नए चहरों को भी सीनियर भारतीय टीम में रखा गया है, जिसमें श्रवण कुमार (पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल) को अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी के साथ रखा गया है।


दोहा में पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में चार कोटे हासिल किए जा सकते हैं। भावेश शेखावत को इसमें अनीष भानवाला और आदर्श सिंह के साथ रखा गया है। नीरज कौर (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल) पहली बार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगी। जूनियर और युवा वर्गों के अलावा गैर ओलंपिक वर्गों के लिए भी टीम घोषित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed