फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   36th National Games will be held in Gujarat from September 27 Chief Minister Bhupendra Patel announced

Natioanl Games: सात साल बाद गुजरात में 27 सितंबर से होंगे 36वें राष्ट्रीय खेल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की घोषणा

Fri, 08 Jul 2022 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 10:34 PM IST
सार

36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।

विज्ञापन
36th National Games will be held in Gujarat from September 27 Chief Minister Bhupendra Patel announced
नेशनल गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात की मेजबानी में 36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होंगे। इस बात की घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार की। गुजरात पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


गुजरात के खेल, युवा और संस्कृति गतिविधि विभाग के प्रमुख सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, गुजरात में विश्व स्तरीय खेल संसाधन और अधोसंरचना है। खेलों के सर्वश्रेष्ठ आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खेल मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, इतने बड़े आयोजन के लिए हमारे पास सिर्फ तीन महीने का वक्त है लेकिन हम इनका सफल आयोजन करेंगे।
विज्ञापन


छह शहरों में होंगी स्पर्धाएं
खेल मंत्री ने बताया, छह शहरों में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोज और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी। 36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल बाद आयोजन
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात वर्ष बाद हो रहा है। इससे पहले केरल में 2015 में राष्ट्रीय खेल हुए थे। कोरोना और अन्य कारणों की वजह से खेलों के आयोजन में इतना अंतराल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed