{"_id":"62c86398a6946d11a75ca449","slug":"36th-national-games-will-be-held-in-gujarat-from-september-27-chief-minister-bhupendra-patel-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Natioanl Games: सात साल बाद गुजरात में 27 सितंबर से होंगे 36वें राष्ट्रीय खेल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की घोषणा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Natioanl Games: सात साल बाद गुजरात में 27 सितंबर से होंगे 36वें राष्ट्रीय खेल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की घोषणा
Fri, 08 Jul 2022 10:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:34 PM IST
सार
36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।
विज्ञापन
नेशनल गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात की मेजबानी में 36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होंगे। इस बात की घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार की। गुजरात पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
गुजरात के खेल, युवा और संस्कृति गतिविधि विभाग के प्रमुख सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, गुजरात में विश्व स्तरीय खेल संसाधन और अधोसंरचना है। खेलों के सर्वश्रेष्ठ आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खेल मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, इतने बड़े आयोजन के लिए हमारे पास सिर्फ तीन महीने का वक्त है लेकिन हम इनका सफल आयोजन करेंगे।
छह शहरों में होंगी स्पर्धाएं
खेल मंत्री ने बताया, छह शहरों में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोज और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी। 36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।
विज्ञापन
सात साल बाद आयोजन
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात वर्ष बाद हो रहा है। इससे पहले केरल में 2015 में राष्ट्रीय खेल हुए थे। कोरोना और अन्य कारणों की वजह से खेलों के आयोजन में इतना अंतराल पैदा हो गया।