फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   20 sports federations including hockey, shooting will get one year recognition, elections will be held in this period

हॉकी, शूटिंग समेत 20 खेल संघों को एक साल की मान्यता, इस अवधि में कराने होंगे चुनाव

Tue, 13 Oct 2020 06:07 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Oct 2020 06:07 AM IST
सार

बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल को 31 दिसंबर तक की मान्यता, इस अवधि में कराने होंगे चुनाव 
 

विज्ञापन
20 sports federations including hockey, shooting will get one year recognition, elections will be held in this period
Sports Ministry - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्रालय ने 20 राष्ट्रीय खेल संघों को मान्यता प्रदान कर दी है। हॉकी इंडिया, एनआरएआई, जूडो, साइक्लिंग, तैराकी जैसे खेल संघों को पूरे एक साल की मान्यता दी गई है, जबकि बॉक्सिंग, फुटबॉल और एथलेटिक्स को इस साल 31 दिसंबर तक की मान्यता दी गई है। इन तीनों खेल संघों को साफ किया गया है कि पहले वे स्पोर्ट्स कोड के अनुसार अपने लंबित पड़े चुनाव कराएं उसके बाद ही उन्हें पूरी मान्यता दी जाएगी। यही नहीं मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों को छह स्पोर्ट्स कोड का पूरी तरह पालन करने के लिए छह माह की मोहलत दी है। 

विज्ञापन


अदालत में दाखिल किया हलफनामा
मंत्रालय ने इन खेल संघों को मान्यता की सूचना दिल्ली हाईकोर्ट को दे दी है। वहां वेटलिफ्टिंग और कुश्ती संघ को मान्यता दिए जाने का आदेश सोमवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। मंत्रालय ने हाईकोर्ट में दाखिल दूसरे हलफनामे में हॉकी इंडिया, फेंसिंग, पेंचाक सिलाट, तैराकी और सॉफ्ट टेनिस को मान्यता दिए जाने की घोषणा की, जबकि तीसरे हलफनामे में 15 खेल संघों को मान्यता दी गई है। इनमें शूटिंग, साइक्लिंग, जूडो जैसे खेल संघ शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोड का पालन करने को छह माह की मोहलत
एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबॉल केचुनाव इस साल होने थे, लेकिन कोरोना की वजह से इन्हें टाल दिया गया। इन तीनों के अलावा कई और ऐसे खेल संघ हैं जिन्हें इस साल चुनाव कराने हैं। इन सभी खेल संघों को 31 दिसंबर तक की ही मान्यता दी जाएगी। मंत्रालय ने खेल संघों को यह भी स्पष्ट किया है कि स्पोर्ट्स कोड का पूरी तरह पालन कर इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed