{"_id":"602176e98ebc3e74b04ce81c","slug":"15-banned-shooters-may-get-exemption-nrai-to-demand-from-chief-steering-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 निशानेबाजों को मिल सकती है राहत, एनआरएआई प्रमुख करेंगे प्रतिबंध हटाने का प्रयास ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
15 निशानेबाजों को मिल सकती है राहत, एनआरएआई प्रमुख करेंगे प्रतिबंध हटाने का प्रयास
Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर-मान्यता प्राप्त ऑनलाइन टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के कारण प्रतिबंधित किए गए 15 निशानेबाजों को राहत मिल सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने इसके संकेत दिए। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह इस प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रयास करेंगे।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पांच मार्च को महासंघ की आम बैठक में इस फैसले पर रोक लगाने के लिए संचालन समिति को मनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे हाल ही में एनआरएआई के फैसले के खिलाफ खिलाड़ियो के माता-पिता और प्रभावित निशानेबाजों से कई अनुरोध प्राप्त हुए। मैं अगले महीने के आम बैठक में इस मुद्दे को उठाने और उक्त निर्णय को लागू नहीं करने के लिए सदस्यों को मनाने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
उन्होंने एनआरएआई से जारी विज्ञप्ति में कहा, 'हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हम अपने खेल और हमारे निशानेबाजों के सर्वोत्तम हित में काम करें। निशानेबाजी बिरादरी से संबंधित किसी व्यक्ति, खासकर निशानेबाजों के खिलाफ किसी भी गंभीर कार्रवाई से हमें निराशा होमी है।'
विज्ञापन
दरअसल, संचालन समिति में पिछले सप्ताह इन निशानेबाजों पर अगले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक लगा दिया था। बता दें कि देश में इस खेल की सर्वोच्च ईकाई की मंजूरी के बिना पिछले साल गैर-मान्यता प्राप्त ऑनलाइन टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के बाद टोक्यो ओलंपिक कोटाधारी यशस्विनी देसवाल सहित कुछ और निशानेबाजों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया गया था।