{"_id":"5ccc6e5ebdec2207571f44cf","slug":"14-year-old-chinese-golfer-kuang-yang-makes-cut-on-european-tour-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय चीनी गोल्फर यांग यूरोपियन टूर में कट हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा गोल्फर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
14 वर्षीय चीनी गोल्फर यांग यूरोपियन टूर में कट हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा गोल्फर
Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
कुआंग यांग
हाल ही में हाई स्कूल में अपना मिडटर्म (मध्यावधि) इम्तिहान पूरा करने वाले चीन के 14 वर्षीय गोल्फर कुआंग यांग ने अपने पहले ही यूरोपियन टूर इवेंट में रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। यांग ने वोल्वो चाइना ओपन में वन-अंडर-पार 71 का स्कोर कर कट हासिल किया।
विज्ञापन
यांग यूरोपियन टूर स्पर्धा में कट हासिल करने वाले गोल्फ इतिहास के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 14 साल, छह महीने और 12 दिन में यह उपलब्धि हासिल की। रिकॉर्ड चीन के ही गुआन तियानलांग के नाम हैं, जिन्होंने 2013 में यूएस मास्टर्स में कट हासिल किया था।
विज्ञापन
यांग और गुआन की उम्र के बीच एक महीने से भी कम का अंतर है। यांग ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह अद्भुत है। मेरे पास कहने लिए शब्द नहीं हैं।