फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   12 year old Abhimanyu Mishra becomes youngest Grandmaster in chess history

उपलब्धि : 12 साल के अभिमन्यु बने दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

Thu, 01 Jul 2021 05:41 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 05:41 AM IST
सार

नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे।

विज्ञापन
12 year old Abhimanyu Mishra becomes youngest Grandmaster in chess history
अभिमन्यु मिश्रा - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। न्यू जर्सी में रहने वाले अभिमन्यु (12 साल, 4 माह, 25 दिन) ने रूस के सर्गेई कर्जाकिन (12 साल, सात माह, 2002) का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अभिमन्यु ने बुधवार बुडापेस्ट में भारत के ग्रैंडमास्टर लियोन को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

विज्ञापन


उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए लियोन को मात दी और 2600 रेटिंग अंक हासिल किए। इससे पहले नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे। तब उन्होंने भारत के आर प्रागनंदा (10 साल, 9 महीने, 20 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन


अभिमन्यु ने कहा कि लियोन के  खिलाफ मैच मुश्किल था, लेकिन उसकी ओर से एक गलती और मैंने मील का पत्थर पार कर लिया। मैं इस उपलब्धि को हासिल करके राहत और खुशी दोनों महसूस कर रहा हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोविड -19 महामारी के चलते अभिमन्यु ने बीते कई माह से ओवर-द-बोर्ड कोई इवेंट नहीं खेला था। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ, अभिमन्यु ने कुछ टूर्नामेंटों में भाग लेना शुरू कर दिया और इस साल मार्च में उनकी ईएलओ रेटिंग 2400 को पार कर गई, उनके पिता हेमंत, जो न्यूजर्सी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने कर्जाकिन के रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए यूरोप जाने और टूर्नामेंट खेलने का साहसिक कदम उठाया।



अभिमन्यु के पिता हेमंत कहते हैं कि हम जानते थे कि यूरोप में टूर्नामेंट में हमारे लिए बड़ा मौका था। हमारे पास एकतरफा टिकट थे और एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में बुडापेस्ट पहुंचे। यह एक सपना था जिसे मैंने, मेरी पत्नी स्वाति और अभिमन्यु ने साझा किया और इस भावना का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed