फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   12 members committee including mary kom will select awardee for indian sports award

खेल पुरस्कारों के इतिहास में बड़ा बदलाव, मैरी कॉम, भूटिया समेत 12 सदस्य करेंगे खिलाड़ियों का चुनाव

Thu, 08 Aug 2019 04:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Aug 2019 04:50 AM IST
सार

  • मैरी कॉम, भूटिया समेत 12 चुनेंगे खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद अवार्डी
  • खेल मंत्रालय ने खत्म किया अलग कमेटियों का रिवाज

विज्ञापन
12 members committee including mary kom will select awardee for indian sports award
मैरी/अंजू/भूटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्रालय ने अनोखा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के चयन के लिए सिंगल विंडो प्रक्रिया निर्धारित कर दी है। खेल पुरस्कारों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, ध्यानचंद, द्रोणाचार्य अवार्ड के अलावा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्राफी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार का चयन तीन-तीन कमेटियां नहीं बल्कि 12 सदस्यीय एक कमेटी करेगी। खास बात यह है कि इन पुरस्कारों के लिए मंत्रालय की ओर से गठित की गई सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली कमेटी में टोक्यो ओलंपिक के लिए दावेदारी ठोक रहीं और वर्तमान खिलाड़ी एमसी मैरी कॉम को जगह दी गई है।

विज्ञापन

 

दो दिन में होगा अवार्डियों का चयन

12 members committee including mary kom will select awardee for indian sports award
arjun award

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में दिए जाने हैं। इसके लिए कमेटी 16 व 17 अगस्त के दिन बैठेगी। द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चेयरमैन को छूट दी गई है कि अगर उन्हें चयन में दिक्कत आती है तो वह दो अतिरिक्त सदस्यों को कमेटी में शामिल कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने अवार्ड के लिए सिंगल विंडो प्रक्रिया को इस वजह से तरजीह दी है जिससे अर्जुन अवार्ड में चयनित नहीं होने वाले योग्य उम्मीदवारों को लाइफटाइम ध्यानचंद अवार्ड में जगह दी जा सके, लेकिन इसके लिए मंत्रालय को कमेटी के समक्ष खुद स्वत; संज्ञान लेना होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू जॉर्ज, भूटिया, कमलेश को किया शामिल

12 members committee including mary kom will select awardee for indian sports award
बाइचुंग भूटिया

अमूमन वर्तमान खिलाड़ियों को कमेटी में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन मंत्रालय ने इस बार मैरी कॉम को जगह दी है। उनके अलावा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली इकलौती एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज, टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता, फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया, पैरा स्पोर्ट्स में द्रोणाचार्य अवार्डी आरडी सिंह, राजेश कालड़ा, कमेंटेटर चारू शर्मा, महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, टॉप्स सीईओ राजेश राजगोपालन, डीजी साई संदीप प्रधान और मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी इंदर धमीजा कमेटी में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed