फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   111 players trapped in dope in 2018-19

साल 2018-19 में 111 खिलाड़ी डोप में फंसे

Fri, 03 May 2019 12:02 AM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 03 May 2019 12:02 AM IST
सार

-2015 के बाद पहली बार फिर आंकड़ा सौ के पार
-सबसे ज्यादा 23 वेटलिफ्टर और 15 एथलीट फंसे 

विज्ञापन
111 players trapped in dope in 2018-19
प्रतिकात्मक चित्र

विस्तार

ओलंपिक में प्रदर्शन के आधार पर देश की स्थिति शीर्ष दस के आसपास भी नहीं है, लेकिन डोपिंग के दागियों की पहले दस देशों की सूची में भारत बरकरार रहेगा। साल 2018-19 में नाडा की सैंपलिंग में डोप फंसने वालों का फंसने वालों का आंकड़ा आंकड़ा 111 पहुंच गया है।

विज्ञापन


इनमें वेटलिफ्टिंग (357 सैंपलों में 23 खिलाड़ी फंसे) पहले, जबकि एथलेटिक्स (15) दूसरे नंबर पर है। वाडा की ओर से साल 2018 के डोप आंकड़ों की गणना में देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। साल 2016 की वाडा सूची में भारत 69 डोप पॉजिटिव मामलों के साथ संयुक्त छठे स्थान पर था। इससे पहले के तीन वर्षों (2013 से 2015) में भारत इस सूची में लगातार तीसरे स्थान पर रहा। 2015 में 117 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


नए खेलों में डोप के दागी
 
नाडा ने चार हजार तीन सौ 48 सैंपल लिए, इनमें सर्वाधिक एक हजार 20 सैंपल एथलीटों के हैं। इस बार नए खेलों में डोप के दागी सामने आए हैं। टेनिस, मोटर स्पोर्ट्स, तीरंदाजी, घुड़सवारी, फेसिंग, रोइंग  (एक-एक), शूटिंग, गोल्फ, ताइक्वांडो(दो-दो),  हैंडबाल (तीन), वूशु, कनोइंग क्याकिंग (चार-चार) ऐसे खेल हैं, जिनमें बीते वर्ष डोप पॉजिटिव मामले नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग में 293 सैंपल में दो, साइकिलिंग में 276 में से तीन, बॉडी बिल्डिंग में 135 में 13, पॉवरलिफ्टिंग में 67 में से आठ, कुश्ती में 226 में से चार, जूडो में 111 में से छह, कबड्डी में 143 में से पांच हॉकी में 135 में से एक, तैराकी में 143 सैंपलों में एक खिलाड़ी डोप में फंसा है। वाडा की साल 2017 और 2018 की सूची आना बाकी है, इसमें भी देश को राहत नहीं मिलने वाली है। 2017 में 73 और 2018 में कुल 102 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed