फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   one member of weightlifting team found infected who were going to tashkent for Weightlifting Championship, women fisio sended to isolation at  National Institute of Sports, Patiala

Omicron Variant: ताशकंद जा रही भारोत्तोलन टीम का सदस्य संक्रमित, महिला फीजियो को एकांतवास में भेजा गया

Wed, 08 Dec 2021 05:11 AM IST
सुभाष कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 05:11 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफाइंग चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय टीम दो दिसंबर को भेज दी गई थी, जबकि चीफ कोच विजय शर्मा की अगुवाई में बाकी 19 सदस्यीय टीम सोमवार को एनआईएस पटियाला से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
one member of weightlifting team found infected who were going to tashkent for Weightlifting Championship, women fisio sended to isolation at  National Institute of Sports, Patiala
ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक कहीं भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व और राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में खेलने जा रही भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ संक्रमित पाया गया है। आनन-फानन में टीम की सदस्य महिला फीजियो को ताशकंद जाने से रोक दिया। टीम का अन्य कोई सदस्य संक्रमित नहीं निकला। दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाने के बाद टीम को ताशकंद के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन के चलते दुनिया भर में हवाई यात्राओं पर लगी पाबंदी के चलते चैंपियनशिप के लिए भारोत्तोलन टीम को दो टुकड़ों में भेजा गया। राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफाइंग चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय टीम दो दिसंबर को भेज दी गई थी, जबकि चीफ कोच विजय शर्मा की अगुवाई में बाकी 19 सदस्यीय टीम सोमवार को एनआईएस पटियाला से दिल्ली के लिए रवाना हुई। संक्रमित फीजियो को एनआईएस के बाहर साई सेंटर के हॉस्टल में एकांतवास में भेज दिया गया। चैंपियनशिप में जेरमी लालरिनुनगा (67भारवर्ग), अचिंता श्योली (73) अजय सिंह (96), हिमाचल के विकास ठाकुर (109), झिल्ली डालबेहरा (49), यूपी की पूनम यादव (76), पूर्णिमा यादव (प्लस 87) समेत कुल 19 लिफ्टर शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed