{"_id":"68c1bcc9ebad0ec1070de62c","slug":"olympic-medallist-yogeshwar-dutt-named-chef-de-mission-of-asian-youth-games-amitabh-sharma-for-winter-olympics-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogeshwar Dutt: योगेश्वर दत्त को एशियाई युवा खेलों के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय मिशन प्रमुख बनाए गए","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Yogeshwar Dutt: योगेश्वर दत्त को एशियाई युवा खेलों के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय मिशन प्रमुख बनाए गए
Wed, 10 Sep 2025 11:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:30 PM IST
सार
योगेश्वर भारतीय टीम के मिशन प्रमुख होंगे, जबकि भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा 2026 शीतकालीन ओलंपिक में यही भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : ANI
विस्तार
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को अगले महीने होने वाले एशियाई युवा खेलों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। योगेश्वर भारतीय टीम के मिशन प्रमुख होंगे, जबकि भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा 2026 शीतकालीन ओलंपिक में यही भूमिका निभाएंगे। बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति की बैठक में ये फैसले किए गए।
आईओए कार्यकारी समिति सदस्य हैं योगेश्वर
लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'हां, मैं बहरीन में होने वाले एशियाई युवा खेलों के लिए मिशन प्रमुख के रूप में जा रहा हूं। बुधवार को आईओए की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।' योगेश्वर उत्कृष्ट खिलाड़ी (एसओएम) में से एक के रूप में आईओए कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।
एशियाई युवा खेलों का तीसरा सत्र उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाला था लेकिन मध्य एशियाई देश ने इससे नाम वापस ले लिया। एशियाई ओलंपिक परिषद ने पिछले साल इस बहु-खेल आयोजन की मेजबानी बहरीन को सौंपी थी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 24 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। अमिताभ छह से 22 फरवरी 2026 तक इटली के मिलानो कॉर्टिना में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय मिशन प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, 'हां, शर्मा शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख होंगे।' अमिताभ भी आईओए कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। बैठक के एजेंडे में पिछले वित्तीय विवरणों और कुछ अन्य निर्णयों के अनुमोदन से संबंधित अन्य विषय भी शामिल थे।