{"_id":"1330f552-24fd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"oldest-indian-woman-mountaineer-sets-sight-on-7-summits","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमलता का कार्सेन्ज पिरामिड फतह ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
प्रेमलता का कार्सेन्ज पिरामिड फतह
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Fri, 02 Nov 2012 08:23 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का कीर्तिमान बना चुकी पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने आस्ट्रेलियाई महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कार्सेन्ज पिरामिड पर फतह कर ली हैं। 16024 फुट ऊंचा कार्सेन्ज पिरामिड बेहद कठिन ढलान के लिए विख्यात है। प्रेमलता कार्सेन्ज पिरामिड पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन
प्रेमलता अब तक दुनिया के कुल सात में से पांच महाद्वीपों की उच्चतम चोटियों को फतह कर चुकी हैं। 46 वर्षीय प्रेमलता इससे पहले एवरेस्ट (एशिया 29035 फुट), किलिमंजारो (अफ्रीका 19334 फुट) माउंट एकॉनकागुआ (दक्षिण अमेरिका 22841 फुट) तथा माउंट एल्ब्रस (यूरोप 18442 फुट) की चढ़ाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन