फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic withdraws from ATP Cup in Sydney, doubts over playing Australian Open 2022

ATP Cup: जोकोविच ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पर भी संशय, कोविड वैक्सीन को लेकर है विवाद

Wed, 29 Dec 2021 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Dec 2021 03:18 PM IST
सार

जोकोविच के अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पर भी संशय बरकरार है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन
Novak Djokovic withdraws from ATP Cup in Sydney, doubts over playing Australian Open 2022
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सिडनी में होने वाले एटीपी कप से नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट आयोजकों के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले एटीपी ने उन्हें सर्बिया से इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया था। अब जोकोविच ने बड़ा झटका दिया है। जोकोविच के अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पर भी संशय बरकरार है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा नडाल भी साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में खेली गई मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने ने लंबे समय बाद कोर्ट पर वापसी की। टूर्नामेंट के दौरान नडाल ने कहा था कि सौ फीसदी ईमानदार होने के नाते मैं इसकी गारंटी नहीं दे सकता। टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर मुझे अपनी टीम के साथ बात करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


वहीं, 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर पिछले कुछ सालों से चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने अपने पैर की तीन बार सर्जरी भी कराई थी। फेडरर जुलाई में विम्बलडन का क्वार्टर फाइनल हारने के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेले हैं। 40 साल के फेडरर का 2020 के फरवरी और मार्च में दो बार आर्थरोस्कोपिक सर्जरी हुई थी। उसके बाद से फेडरर ने पिछले डेढ़ साल में सिर्फ पांच टूर्नामेंट खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी टूर्नामेंट उन्होंने इस साल खेले हैं। फेडरर ने साल 2000 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक 22 साल में दूसरी बार वह यह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। फेडरर ने पिछली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन साल 2020 में खेला था। तब उन्हें मेलबर्न पार्क में खेले गए सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों हार का सामना करना पड़ा था


जोकोविच ने 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है। वह इसके डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के रॉय इमरसन और फेडरर ने 6-6 बार ये खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के जैक क्रॉफोर्ड और केन रोजवेल ने 4-4 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed