फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic could be barred from playing French Open grandslam tennis tournament without corona vaccination says French Sports ministry

Novak Djokovic Controversy: बढ़ सकती है जोकोविच की मुश्किलें, फ्रेंच ओपन से भी हटाए जा सकते हैं, जानिए वजह

Mon, 17 Jan 2022 06:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Jan 2022 06:17 PM IST
सार

फ्रांस के खेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वैक्सीन पर नए कानून से किसी को छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वह कोई खिलाड़ी ही क्यों नहीं हो। रविवार को ही यह काननू लागू हुआ है।

विज्ञापन
Novak Djokovic could be barred from playing French Open grandslam tennis tournament without corona vaccination says French Sports ministry
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने से हटाए जाने के बाद नोवाक जोकोविच की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। अब उनके एक और ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में खेलने पर भी रोक लग सकती है। दरअसल, फ्रांस में वैक्सीन को लेकर एक नया कानून बना है। इसके मुताबिक कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोंगो को ही सार्वजनिक स्थल पर जाने की इजाजत होगी। ऐसे में अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले जोकोविच एक और ग्रैंडस्लैम से बाहर हो सकते हैं। 
विज्ञापन


नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा
फ्रांस के खेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वैक्सीन पर इस नए कानून से किसी को छूट नहीं दी जाएगी। रविवार को ही यह काननू लागू हुआ है। इसके मुताबिक वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट होने पर ही लोगों को होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, सिनेमा और ट्रेन में बैठने की इजाजत दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही लोगों को वैक्सीन पास भी दिया जाएगा। यह हेल्थ पास की तरह होगा। इसती तैयारी हमने शुरू कर दी है। यह नियम आम लोगों के साथ-साथ पेशेवर खिलाड़ियों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


स्थितियां बदल सकती हैं, लेकिन अभी छूट नहीं
फ्रांस के खेल मंत्रालय ने कहा कि रोलैंड गैरोस में होने वाले फ्रेंच ओपन में अभी समय है। यह मई में होना है। तब तक हो सकता है स्थिति में बदलाव हो और अभी की तरह मामले सामने नहीं आएं। लेकिन फिलहाल इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। नियम लागू होने के बाद से फ्रांस में अभी फिलहाल सबसे पहले रग्बी चैंपियनशिप खेली जाएगी। इसमें फ्रांस इटली (6 फरवरी), आयरलैंड (12 फरवरी) और इंग्लैंड (19 मार्च) की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई से खेला जाएगा फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट
इसके बाद 22 मई से फ्रेंच ओपन खेला जाएगा। 34 साल के जोकोविच इसके डिफेंडिंग चैंपियन हैं। पिछले साल फाइनल में उन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को पांच सेट तक चले मैच में 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया था। जोकोविच फिलहाल सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी पर हैं। तीनें ने 20-20 बार ग्रैंडस्लैम जीता है। जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के बादशाह हैं और इस टूर्नामेंट में खेलने पर वह इन सब से आगे निकल सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। जोकोविच नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं।

नडाल दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं
नडाल के पास दोनों को पीछे छोड़ने का मौका है। फेडरर घुटने की सर्जरी की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल रहे हैं। वहीं, दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने टूर्नामेंट खेलने देने की जोकोविच की अपील खारिज कर दी। अब उन्हें वापस सर्बिया लौटना होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दूसरी बार जोकोविच का वीजा रद्द किया था और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, जिसके खिलाफ सर्बियाई खिलाड़ी ने अदालत में अपील की थी। 

क्यों रद्द हुआ वीजा
ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉक ने जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द करते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में जोकोविच की उपस्थिति से ऑस्ट्रेलियाई समुदाय में टीकाकरण विरोधी भावना बढ़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया में पहले ही कोरोना के टीके के खिलाफ कई रैलियां और विरोध हुए हैं। इनकी संख्या और इनमें भीड़ बढ़ने से कम्युनिटी ट्रांसमिशन फैल सकता है। 


जोकोविच एक रुतबे वाले व्यक्ति हैं और लोगों के बीच उनका खासा प्रभाव है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया, उससे ऑस्ट्रेलिया में उनकी उपस्थिति अन्य लोगों को कोरोना गाइडलाइन न मानने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। जोकोविच 16 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे और इसलिए अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed