फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Women Hockey team thrash Thailand 20-1 at Asian Games match Deepika star with nine goals highlights

भारतीय महिला हॉकी टीम की बड़ी जीत: एशियन गेम्स में थाईलैंड को 20-1 से हराया, दीपिका ने अकेले दागे नौ गोल

Wed, 23 Sep 2026 01:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। दीपिका के नौ गोल की मदद से भारतीय टीम ने पूल बी के मुकाबले में थाईलैंड को 20-1 के बड़े अंतर से मात दी।

विज्ञापन
Indian Women Hockey team thrash Thailand 20-1 at Asian Games match Deepika star with nine goals highlights
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के पूल बी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने थाईलैंड को 20-1 से हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा है। एक बार फिर दीपिका ने जोरदार प्रदर्शन किया और मैच में अकेले नौ गोल दागे। दीपिका के सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिये आए। वहीं, नवनीत और ऋतुजा ने हैट्रिक लगाई। थाईलैंड आखिरी समय में मैच में एक गोल दाग सकी।  
विज्ञापन

दीपिका ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड 
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक तीन मैचों में 56 गोल दाग चुकी है। दीपिका एशियन गेम्स में महिला हॉकी के एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इससे पहले दीपिका ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में आठ गोल किए थे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाड में अब तक अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। भारत ने इससे पहले उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को हराया था। अब उनका सामना 25 सितंबर को जापान से होगा। 

भारत के लिए दीपिका ने (दूसरा, आठवां, नौवां, 24वां, 33वां, 36वां, 39वां, 51वां और 57वां मिनट) ने नौ गोल दागे। अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने चार (चौथा मिनट, 29वां, 35वां और 51वां ) और ऋतुजा पिसाल ने तीन (10वां, 11वां और 47वां) गोल दागे। वहीं अनुभवी मिडफील्डर नेहा (19वां), लालरेम्सियामी (26वां), साक्षी राणा (29वां) और कप्तान सलीमा टेटे (45वां) ने एक एक गोल किए। थाईलैंड के लिए एकमात्र गोल 49वें मिनट में इम्पा कुंजिरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत से ही भारत ने मैच में बनाई पकड़
भारतीय टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। शानदार अटैक और बेहतरीन तालमेल के दम पर भारत ने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण रखा और विपक्ष को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। थाईलैंड चौथे क्वार्टर के आखिर में एक गोल करने में कामयाब हो सका। पेनल्टी कॉर्नर से सुपांसा समंसो का ड्रैग-फ्लिक थोड़ा डिफ्लेक्ट होकर भारतीय गोल में चला गया, जिससे थाईलैंड को मैच का एकमात्र गोल मिला। भारत की यह जीत पूल बी में उसके शानदार प्रदर्शन का हिस्सा रही। इससे पहले टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराकर अपनी जबरदस्त गोल करने की क्षमता दिखाई थी। उस मुकाबले में दीपिका, ऋतुजा पिसल और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई थी। वहीं, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी और साक्षी ने दो-दो गोल किए थे, जबकि इशिका और कप्तान सलीमा टेटे ने भी गोल दागे थे।
विज्ञापन

स्वर्ण पर हैं नजरें
भारतीय महिला हॉकी टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को जापान से होगा। इस मैच में एक और मजबूत प्रदर्शन टीम की नॉकआउट चरण से पहले स्थिति को और मजबूत कर सकता है। भारत की नजर हांग्झू एशियन गेम्स में जीते गए ब्रॉन्ज मेडल से बेहतर प्रदर्शन करने पर है। टीम 1982 के बाद महिला हॉकी में अपना पहला एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश कर रही है।

भारत ने 1982 में घरेलू मैदान पर हुए एशियाई खेलों में महिला हॉकी में पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। लगातार तीन जीत और शुरुआती मुकाबलों में 56 गोल करने के साथ भारतीय टीम ने पूल बी की सबसे मजबूत टीम के रूप में खुद को स्थापित किया है। टीम का आक्रमण बेहद प्रभावशाली रहा है, जबकि उसका डिफेंस भी मजबूत नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed