{"_id":"629109608b014a2c127ee7fe","slug":"nikhat-zareen-returns-to-hyderabad-gets-grand-welcome-at-rajiv-gandhi-international-airport-watch-video-and-see-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikhat Zareen in Hyderabad: वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन हैदराबाद पहुंचीं, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें फोटोज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Nikhat Zareen in Hyderabad: वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन हैदराबाद पहुंचीं, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें फोटोज
Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
सार
सिर्फ निखत ही नहीं, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह और भारतीय महिला फुटबॉलर सौम्या गुगुलोथ का भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
निखत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीनियर बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वालीं भारत की निखत जरीन शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचीं। उनका हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। निखत ने हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में आईबीए महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीता था और स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 52 किलो ग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। निखत इससे पहले 2011 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।
निखत को नई दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सम्मानित किया था। इसके अलावा छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने भी निखत जरीन को बधाई दी। इससे पहले दोनों के बीच विवाद की काफी खबरें सामने आई थीं। निखत को हैदराबाद के एयरपोर्ट पर खुद मंत्री श्रीनीवास गौड़ और वेमुला प्रशांत रेड्डी ने स्वागत किया। इसके अलावा तेलंगाना स्टेट के स्पोर्ट्स अथॉरिटी चेयरमैन वेंकटेश्वर रेड्डी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
श्रीनीवास ने सोशल मीडिया पर निखत के साथ तस्वीर भी शेयर की और उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। सिर्फ निखत ही नहीं, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह और भारतीय महिला फुटबॉलर सौम्या गुगुलोथ का भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सौम्या भारतीय महिला फुटबॉल लीग जीतने वाली टीम गोकुलम केरल का हिस्सा रही थीं।
विज्ञापन
Nikhat Zareen comes back to Hyderabad after her world beating performance. How special is that! @tuhinmishra75, @yashwanthrao, @baselineventure pic.twitter.com/FtGYnPJcZw
— Joy Bhattacharjya (@joybhattacharj) May 27, 2022
विज्ञापन
निखत को नई दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सम्मानित किया था। इसके अलावा छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने भी निखत जरीन को बधाई दी। इससे पहले दोनों के बीच विवाद की काफी खबरें सामने आई थीं। निखत को हैदराबाद के एयरपोर्ट पर खुद मंत्री श्रीनीवास गौड़ और वेमुला प्रशांत रेड्डी ने स्वागत किया। इसके अलावा तेलंगाना स्टेट के स्पोर्ट्स अथॉरिटी चेयरमैन वेंकटेश्वर रेड्डी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
Welcomed Indian Pride, World Boxing Champion @nikhat_zareen, Shooter @singhesha10 who bagged 3 gold medals in ISSF Junior World Cup & Indian women’s team footballer Soumya Guguloth at RGI Airport in Hyderabad along with Colleague Minister Prashanth Reddy Garu & Other Dignitaries. pic.twitter.com/oLMskLBeOm
— V Srinivas Goud (@VSrinivasGoud) May 27, 2022