फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neymar Surpasses Pele to Become Brazil All-Time Top Goal Scorer

Neymar-Pele: नेमार ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड, ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने

Sat, 09 Sep 2023 11:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Sep 2023 11:16 PM IST
सार

ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन पेले के 114 मैच में 95 अंतरराष्ट्रीय गोल मानती है, लेकिन फीफा उनके 92 मैच में 77 गोल मानती है। फीफा पेले के उन गोलों को नहीं मानती हैं जो उन्होंने ब्राजील के लिए खेलते हुए क्लबों के खिलाफ किए। नेमार ने पेले का रिकॉर्ड 125वें अंतरराष्ट्रीय मैच में तोड़ा।

विज्ञापन
Neymar Surpasses Pele to Become Brazil All-Time Top Goal Scorer
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेमार जूनियर ब्राजील के शीर्ष गोल स्कोरर बन गए। इस दिग्गज फुटबॉलर ने शुक्रवार की रात किंग पेले के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 77 गोलों को पीछे छोड़ दिया। विश्वकप क्वालिफायर में बोलीविया पर ब्राजील की 5-1 से जीत में नेमार ने दो गोल किए, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके गोलों की संख्या 79 हो गई। इस मुकाबले से पहले पेले और नेमार ब्राजील के लिए 77-77 गोल कर बराबरी पर थे।
विज्ञापन


पेनाल्टी पर गोल करने से चूके
बीते वर्ष दिसंबर में कैंसर के चलते दुनिया छोड़ जाने वाले पेले ने ब्राजील के लिए 92 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 77 गोल किए थे। नेमार लंबे समय से पेले की बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन विश्वकप क्वालिफायर में उन्हें ब्राजील के लिए अब खेलने का मौका मिला। उन्होंने इसका फायदा उठाया। 61वें मिनट में उन्होंने गोल कर हवा में उछलते हुए उसी अंदाज में जश्न मनाया जैसे पेले मनाते थे। स्टापेज समय में नेमार ने एक और गोल किया। हालांकि 17वें मिनट में उनके पास गोल करने का अवसर था, लेकिन वह पेनाल्टी भुनाने से चूक गए। उनकी किक को गोलकीपर बिली विस्कारा ने बचा लिया।
विज्ञापन


125वें अंतरराष्ट्रीय मैच में तोड़ा रिकॉर्ड
ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन पेले के 114 मैच में 95 अंतरराष्ट्रीय गोल मानती है, लेकिन फीफा उनके 92 मैच में 77 गोल मानती है। फीफा पेले के उन गोलों को नहीं मानती हैं जो उन्होंने ब्राजील के लिए खेलते हुए क्लबों के खिलाफ किए। नेमार ने पेले का रिकॉर्ड 125वें अंतरराष्ट्रीय मैच में तोड़ा। सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के लिए खेलने वाले नेमार के अलावा बोलीविया के खिलाफ दो गोल रोड्रिगो (24, 53) ने भी किए, जबकि एक गोल राफिन्हा (47) ने किया। बोलीविया के लिए एकमात्र गोल विक्टर एबरेगो (78) ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास कोई शब्द नहीं: नेमार
पेले का रिकॉर्ड तोडऩे के बाद नेमार ने कहा, ''मैं बेहद खुश हूं, मेरे पास इसके लिए कोई शब्द नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस रिकॉर्ड तक पहुंच पाऊंगा, लेकिन इस रिकॉर्ड का यह मतलब नहीं है कि मैं पेले या राष्ट्रीय टीम के किसी खिलाड़ी से बेहतर हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed