फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nethra Kumanan wins a medal at Asian Games in women's dinghy sailing has to settle for bronze Medal

एशियन गेम्स: नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी सेलिंग में भारत को दिलाया पदक, कांस्य से करना पड़ा संतोष

Fri, 02 Oct 2026 04:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 02 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

भारत को सेलिंग में एक और पदक मिला है। नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी में कांस्य पदक जीता। एशियन गेम्स 2026 में भारत का सेलिंग में यह तीसरा मेडल है।

विज्ञापन
Nethra Kumanan wins a medal at Asian Games in women's dinghy sailing has to settle for bronze Medal
नेत्रा कुमानन - फोटो : IANS

विस्तार

भारत की सेलर नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी में कांस्य पदक जीता। काइयोह यॉट हार्बर में दो रेस की फाइनल सीरीज के बाद नेत्रा ने 14 पॉइंट्स के साथ फिनिश किया। थाईलैंड की सोफिया मोंटगोमरी ने पांच पॉइंट्स के साथ गोल्ड जीता, जबकि सिंगापुर की जानिया एंग ने 13 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता। एशियन गेम्स 2026 में भारत का सेलिंग में यह तीसरा मेडल है। इससे पहले पुरुषों की स्किफ में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने सिल्वर और महिलाओं की स्किफ में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

किस तरह पोडियम पर बनाई जगह
नेत्रा ने सप्ताह की शुरुआत में हुई क्वालिफिकेशन सीरीज से सात रीकैलकुलेटेड पॉइंट्स के साथ फाइनल में एंट्री की। फाइनल 1 में नेत्रा छठे स्थान पर रहीं, लेकिन फाइनल 2 जीतकर (एक पॉइंट जोड़कर) जवाब दिया, जिससे वह ओवरऑल तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। नेत्रा 14 नेट पॉइंट्स (क्वालीफिकेशन सीरीज और फाइनल से सात-सात पॉइंट्स) के साथ हांगकांग की स्टेफनी नॉर्टन के बराबर रहीं, लेकिन पूरी सीरीज में बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रखने के बाद टाई-ब्रेक में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु सरवनन पदक से चूके 
नेत्रा ने 2021 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए फिर से क्वालिफाई किया था। दूसरी तरफ, विष्णु सरवनन, जो दो बार के ओलंपियन हैं वह पुरुषों की डिंगी में 21 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे। कोरिया गणराज्य के हा जी-मिन ने नौ नेट पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि मलयेशिया के खैरुलनिजाम मोहम्मद अफेंडी 14 नेट पॉइंट्स के साथ पोडियम पर आखिरी पायदान पर रहे। सरवनन ने हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत का कैनो स्लैलम कैंपेन बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। कुल पांच भारतीयों ने पांच मेडल इवेंट्स—पुरुषों का कयाक एकल, पुरुषों का कयाक क्रॉस, महिलाओं का कैनो एकल, महिलाओं का कयाक एकल और महिलाओं का कयाक क्रॉस में हिस्सा लिया। भारत का सबसे अच्छा परिणाम पुरुषों के कयाक एकल में आया, जिसमें प्रद्युम्न सिंह राठौड़ 10 फाइनलिस्ट में 125.21 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे, जिसमें छह सेकेंड की टाइम पेनल्टी शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed