फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs China Women's Hockey Asian Games final check social Media reaction PM Narendra Modi

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले पीएम मोदी? सफलता पर दी बधाई; किया पोस्ट

Fri, 02 Oct 2026 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 02 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक का सूखा समाप्त किया और 44 साल बाद गोल्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
India vs China Women's Hockey Asian Games final check social Media reaction PM Narendra Modi
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने इसके साथ ही 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और स्वर्णिम सफलता अपने नाम करने में सफल रही। 
विज्ञापन


लालरेमसियामी का गोल बना निर्णायक
भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ पहले क्वार्टर से दबाव बनाया। बलजीत कौर को छठे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन भारत ने चीन पर दबाव बनाया और भारत के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इस तरह भारत ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत के पास बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती थी। भारतीय खिलाड़ियों ने चीन के हर हमले को नाकाम किया और अंत तक बढ़त बनाए रखी। भारत के लिए लालरेमसियामी का एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और आखिरकार 44 साल का सूखा समाप्त करने में सफल रहा।
विज्ञापन


पीएम ने कौशल और टीमवर्क को सराहा
महिला हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत ही खास पल! महिला हॉकी टीम की कामयाबी पर पूरा देश खुश है। टीम ने एशियाई खेलों में शानदार गोल्ड मेडल जीता है और वह भी चार दशक से ज्यादा समय के बाद। यह उनकी बेहतरीन स्किल और टीमवर्क का नतीजा है। उनका जज्बा भी बहुत प्रेरणादायक है। टीम को उनके आगे के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह कामयाबी देश भर में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed