फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj, Ishan Kataria, Yatri Patel, Priya to fight for gold in U22 Asian Boxing Championships

U22 Asian Boxing: युवा भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, चार खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

Thu, 07 Aug 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Aug 2025 08:20 AM IST
सार

नीरज ने दक्षिण कोरिया के योंगहो बांग को पुरुषों के 75 किलो वर्ग में 5-0 से हराया। वहीं पुरुषों के 90 प्लस किलो वर्ग में ईशान कटारिया ने चीन के चेन चेन को मात दी जब तीन दौर के बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।

विज्ञापन
Neeraj, Ishan Kataria, Yatri Patel, Priya to fight for gold in U22 Asian Boxing Championships
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने दक्षिण कोरिया के योंगहो बांग को पुरुषों के 75 किलो वर्ग में 5-0 से हराया। वहीं पुरुषों के 90 प्लस किलो वर्ग में ईशान कटारिया ने चीन के चेन चेन को मात दी जब तीन दौर के बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। महिलाओं के 57 किलो वर्ग में यात्री पटेल ने वियतनाम की थि नुंग क्वांड को 5-0 से हराया। प्रिया ने 60 किलो वर्ग में उजबेकिस्तान की ओडिनाखोन इसमोइलोवा को हराया।
विज्ञापन


रॉकी चौधरी का ईरान के सैम एस्ताकी के खिलाफ मुकाबला दूसरे दौर के बाद रोकना पड़ा क्योंकि उनकी दोनों भौहों के ऊपर कट लग गया था। हर्ष (60 किलो) और मयूर (90 किलो) भी अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों से हार गए। हर्ष को उजबेकिस्तान के शोहरूह अब्दुमालिकोव ने 5-0 से हराया। वहीं, मयूर को उजबेकिस्तान के ही शाखजोद पोल्वोनोव ने मात दी। अंकुश को कजाखस्तान के संजार अली बेगालियेव ने 5-0 से हराया।
विज्ञापन


भावना शर्मा महिलाओं के 48 किलो वर्ग में हार गईं, जबकि पार्थवी ग्रेवाल (60 किलो), प्रांजल यादव (65 किलो) और श्रुति (75 किलो) को भी सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed