{"_id":"6a2c363935f0cbbee4069e5f","slug":"neeraj-chopra-to-miss-doha-diamond-league-know-reason-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में नहीं उतरेंगे नीरज चोपड़ा, स्विट्जरलैंड में कर रहे चोट से उबरने की तैयारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में नहीं उतरेंगे नीरज चोपड़ा, स्विट्जरलैंड में कर रहे चोट से उबरने की तैयारी
Fri, 12 Jun 2026 10:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:09 PM IST
सार
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पीठ की चोट से उबरने के कारण 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। वह फिलहाल स्विट्जरलैंड में प्रशिक्षण ले रहे हैं और आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियाई खेलों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से दूरी बनाई है।
स्विट्जरलैंड में चल रहा ट्रेनिंग कैंप
28 वर्षीय नीरज चोपड़ा इन दिनों स्विट्जरलैंड के बिएन में 47 दिन के ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हैं। उनके साथ लंबे समय से जुड़े फिजियोथेरेपिस्ट ईशान मारवाह और कोच जय चौधरी भी मौजूद हैं। नीरज आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
पिछले साल दोहा में बनाया था राष्ट्रीय रिकॉर्ड
नीरज ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में अपने करियर का पहला 90 मीटर से अधिक का थ्रो करते हुए 90.23 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, जर्मनी के जूलिनय वीबर ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली थी।
विज्ञापन
स्टार खिलाड़ियों से सजा होगा मुकाबला
नीरज की गैरमौजूदगी के बावजूद दोहा डायमंड लीग का पुरुष भाला फेंक मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। इसमें श्रीलंका के विश्व लीडर रुमेश थरंगा पथिरागे, पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विश्व चैंपियन केशॉर्न वॉलकॉट प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडर्सन पीटर्स, अमेरिका के विश्व कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन, केन्या के अनुभवी जूलियस यीगो और चेक गणराज्य के जैकब भी मैदान में उतरेंगे।
पहली बार दोहा में उतरेंगे पथिरागे
23 वर्षीय श्रीलंकाई खिलाड़ी रूमेश थरंगा पथिरागे हाल ही में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में आए थे। पूर्व क्रिकेटर रहे पथिरागे पहली बार दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और दोहा की परिस्थितियां भाला फेंक खिलाड़ियों के लिए बेहद अनुकूल हैं।
डायमंड लीग का सातवां चरण
दोहा में होने वाली माजराती दोहा मीट 2026 वांडा डायमंड लीग का सातवां चरण होगी। 15 प्रतियोगिताओं वाली इस प्रतिष्ठित श्रृंखला की शुरुआत 16 मई को शंघाई/केकियाओ में हुई थी। इसका समापन सितंबर में ब्रुसेल्स में आयोजित होने वाले फाइनल के साथ होगा।