फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   neeraj chopra get honorary rank lieutenant colonel in indian territorial army know complete details

Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में मिला सम्मान, बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Wed, 14 May 2025 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 May 2025 10:52 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक जीता। रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई और नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई।

विज्ञापन
neeraj chopra get honorary rank lieutenant colonel in indian territorial army know complete details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं नीरज
रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई। हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक जीता।

ये भी पढ़ें: Indo-Pak Conflict: पाकिस्तान का एशिया कप हॉकी में खेलना मुश्किल, बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से होना है आयोजन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे नीरज
नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। पीटीआई ने बताया कि वह इस साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। अधिसूचना में कहा गया है, 'प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।'
विज्ञापन

धोनी भी हैं लेफ्टिनेंट कर्नल
नीरज मौजूदा विश्व चैंपियन हैं जिन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था।

डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में हिस्सा लेंगे नीरज
स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 16 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में तीन अन्य हमवतन खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे। यह किसी डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारत के सबसे अधिक प्रतिभागी हैं। 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed