फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indo-Pak Conflict: Pakistan doubtful for Asia Cup hockey in Rajgir know complete details

Indo-Pak Conflict: पाकिस्तान का एशिया कप हॉकी में खेलना मुश्किल, बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से होना है आयोजन

Wed, 14 May 2025 08:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 May 2025 08:32 PM IST
सार

एशिया कप हॉकी का आयोजन बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से सात सितंबर के बीच होगा। इसमें मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलयेशिया, ओमान और चीनी ताइपे की टीमें इसमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। हालांकि, तनाव के बीच पाकिस्तान का खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन
Indo-Pak Conflict: Pakistan doubtful for Asia Cup hockey in Rajgir know complete details
हरमनप्रीत सिंह-हार्दिक सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान का बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप हॉकी में खेलना मुश्किल है। भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही संघर्ष विराम हो चुका है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम का भारतीय धरती पर खेलना मुश्किल लग रहा है। आगामी टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया को भारत सरकार से परामर्श का इंतजार है।
विज्ञापन

27 अगस्त से सात सितंबर के बीच होना है आयोजन
एशिया कप हॉकी का आयोजन बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से सात सितंबर के बीच होगा। इसमें मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलयेशिया, ओमान और चीनी ताइपे की टीमें इसमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। हालांकि, तनाव के बीच पाकिस्तान का खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत सरकार के निर्देशों का पालन होगा'
इस संबंध हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पीटीआई से बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्हें सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार है। उन्होंने कहा- अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा लेकिन हम सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे जैसा पहले भी होता आया है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पहलगाम में क्रूर आतंकवादी हमले और आपरेशन सिंदूर के बाद अभी कुछ कहना मुश्किल है। अभी टूर्नामेंट में तीन महीने का समय है लेकिन हम सरकार की सलाह का पालन करेंगे। इसमें कोई दोराय नहीं है।
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने चलाया 'ऑपरेशन सिंदूर'
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था और उनके खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। 10 मई को दोनों देशों ने संघर्ष विराम का एलान किया। इससे पहले भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को स्वदेश लौटने के आदेश दिए थे। 

सात टीमों के बीच हो सकता है टूर्नामेंट
पीटीआई ने एशियाई हॉकी महासंघ के एक सूत्र के हवाले से कहा- 'अगर सरकार मंजूरी नहीं देती है तो पाकिस्तानी टीम यहां नहीं आयेगी। यह सब सरकार के उस समय के रूख पर निर्भर करता है।' अगर पाकिस्तान को भारत आने की मंजूरी नहीं मिलती है तो टूर्नामेंट सात टीमों के साथ होगा या एक नई टीम को बुलाया जाएगा। यह फैसला एशियाई हॉकी महासंघ लेगा। एक अधिकारी ने बताया, 'अभी यह कहना मुश्किल है कि नयी टीम कौन सी होगी या यह सात टीमों के साथ ही होगा। एशियाई हॉकी महासंघ इस पर फैसला लेगा।'

पठानकोट हमले के बाद हुए जूनियर विश्व कप में नहीं खेला था पाकिस्तान
पाकिस्तान हॉकी टीम ने पिछली बार लखनऊ में 2016 जूनियर विश्व कप नहीं खेला था जो पठानकोट आतंकवादी हमले के कुछ महीने बाद ही हुआ था। उसकी जगह मलेशिया को शामिल किया गया था। मौजूदा हालात में पाकिस्तान का 28 नवंबर से 10दिसंबर तक चेन्नई और मदुरई में होने वाले जूनियर विश्व कप में खेलना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed