फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra crossed the 90 meter mark for first time career best throw during Doha diamond league

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका, करियर का सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रो

Fri, 16 May 2025 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 May 2025 11:02 PM IST
सार

यह पहली बार है जब नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो किया है। नीरज ने जब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, वह उस वक्त भी 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक सके थे। इस उपलब्धि के साथ नीरज 90 मीटर के पार थ्रो करने वाले पहले भारतीय भाला फेंक एथलीट बन गए हैं।

विज्ञापन
Neeraj Chopra crossed the 90 meter mark for first time career best throw during Doha diamond league
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
loader

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग के दौरान 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। यह पहली बार है जब नीरज ने अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो किया है। नीरज ने जब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, वह उस वक्त भी 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक सके थे। हालांकि, इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद नीरज यहां जीत हासिल नहीं कर सके और उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया। 

विज्ञापन


करियर का बेस्ट लेकिन थोड़ा खट्टा-मीठा अनुभव
27 वर्षीय एथलीट नीरज ने अपने करियर का शानदार प्रदर्शन के बाद कहा, उन्हें इस सीजन में आगे भी 90 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंकने का भरोसा है। चोपड़ा ने कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है और प्रशंसक इस वर्ष उनसे 90 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंकने की उम्मीद कर सकते हैं। नीरज यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे एशियाई और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बन गए। दोहा डायमंड लीग इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, मैं 90 मीटर के मार्क से बहुत खुश हूं, लेकिन यह थोड़ा खट्टा-मीठा अनुभव है। मैं अपने कोच के साथ जैलविन थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ मिलकर काम करना शुरू किया था। मैं अभी भी चीजें सीख रहा हूं।
विज्ञापन


90 मीटर से अधिक दूरी तक और भी जैवलिन फेंकने की तैयारी
इंजरी के कारण संघर्ष करने वाले नीरज ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से मुझे हमेशा कमर में कुछ न कुछ महसूस होता रहता था। इस वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाता था। इस साल मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे। इसलिए मेरा मानना है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप तक आने वाली प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक जैवलिन फेंक सकता हूं। बता दें कि विश्व चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी शीर्ष पर, भारत को दूसरा स्थान, तीसरे नंबर पर ग्रेनाडा के एंडरसन
वेबर ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया और नीरज को पीछे छोड़ दिया। नीरज 90.23 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, भारत के एक अन्य भाला फेंक एथलीट किशोर जेना 78.60 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रहे।

तीसरे प्रयास में हासिल की उपलब्धि
नीरज ने हमेशा कहा था कि उन्हें भरोसा है कि वह एक दिन 90 मीटर का थ्रो करने में सफल रहेंगे और दोहा डायमंड लीग में उन्होंने यह बाधा भी पार कर ली। नीरज के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है। इससे पहले नीरज के करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था जो उन्होंने 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था। तीसरे प्रयास में जूलियन वेबर ने 89.06 मीटर का थ्रो किया। वहीं, किशोर जेना तीसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। तीन प्रयास के बाद नीरज पहले स्थान पर बने रहे।

नीरज ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
नीरज पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले ओवरऑल 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने इसके साथ ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। नीरज पिछले साल पेरिस ओलंपिक में अपने स्वर्ण पदक का बचाव नहीं कर सके थे। पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज को दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

नीरज की शानदार शुरुआत 
दोहा डायमंड लीग में नीरज सबसे पहले थ्रो करने आए और उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 85.64, जूलियन वेबर ने 83.82 और जूलियस येगो ने 68.81 मीटर का थ्रो किया। वहीं, भारत के एक अन्य भाला फेंक एथलीट किशोर जेना ने पहले प्रयास में 68.07 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। इस तरह नीरज पहले प्रयास में सबसे आगे रहे।  

दूसरा प्रयास फाउल करार
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे प्रयास में लय गड़बड़ा गए और फाउल कर बैठे। वहीं, भारत के एक अन्य भाला फेंक एथलीट किशोर जेना ने दूसरे प्रयास में 78.60 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, तीसरे प्रयास में नीरज ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ ही 90 मीटर का तिलिस्म तोड़ दिया। नीरज ने चौथे प्रयास में 80.56 मीटर का थ्रो किया, जबकि पांचवां प्रयास फाउल करार दिया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया, जबकि पांचवें प्रयास में 89.94 मीटर थ्रो फेंकने के बाद छठे और अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो कर नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। नीरज अपने छठे प्रयास में 88.20 मीटर का थ्रो ही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed