फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra 88.13 meter Throw which gave him silver medal in World Athletics Championship

Neeraj Chopra Silver Video: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज का वह थ्रो, जिसने दिलाया रजत पदक

Sun, 24 Jul 2022 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 02:01 PM IST
सार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और रजत पदक अपने नाम किया। 
 

विज्ञापन
Neeraj Chopra 88.13 meter Throw which gave him silver medal in World Athletics Championship
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी कमाल किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश सिर फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उनके लिए हालात आसान नहीं थे और सामने चुनौती भी मुश्किल थी, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल से पार पाते हुए रजत पदक जीता। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 19 साल बाद दूसरी बार पदक जीता है। नीरज से पहले महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन


यहां हम उनका वह थ्रो दिखा रहे हैं, जिसकी बदौलत नीरज ने रजत पदक हासिल किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में नीरज का प्रदर्शन
पहला राउंड फाउल
दूसरा राउंड 82.39
तीसरा राउंड 86.37
चौथा राउंड 88.13
पांचवां राउंड फाउल
छठा राउंड फाउल

लगातार निखरते गए नीरज
इस प्रतियोगिता में नीरज ने फाउल के साथ शुरुआत की थी। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन ने दूसरे थ्रो में ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसे में नीरज के ऊपर भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव था। हालांकि, नीरज घबराए नहीं और धीरे-धीरे अपना स्कोर सुधारा। दूसरे प्रयास में 82.39 मीटर और तीसरे प्रयास में 86.37 मीटर की दूरी तय की। अब वो पदक की रेस में आगे बढ़ चुके थे। चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर नीरज पदक की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए। अब उन्हें स्वर्ण पदक जीतने के लिए वह करना था, जो वो अब तक नहीं कर पाए थे। उन्हें 90 मीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी थी। नीरज ने अतिरिक्त प्रयास किया और उनका थ्रो फाउल हो गया। रजत पदक जीतने के बावजूद नीरज बेहद खुश नजर आए और मैच के बाद एंडरसन की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed