फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Weightlifting Muthupandi raja won gold with national record beats Guru Raja pujari

National Weightlifting: मुत्थुपंडी ने राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ जीता स्वर्ण, गुरु राजा को हराकर किया कमाल

Sun, 31 Dec 2023 09:07 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 31 Dec 2023 09:07 AM IST
सार

एम राजा ने कुल 279 किलो वजन उठाया, जो राष्ट्रीय कीर्तिमान है। उन्होंने इस भार वर्ग में शुभम की ओर से स्थापित 272 किलो के रिकॉर्ड को तोड़ा। गुरु राजा ने 273 किलो वजन उठाया।

विज्ञापन
National Weightlifting Muthupandi raja won gold with national record beats Guru Raja pujari
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे के मुत्थुपंडी राजा ने राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान रचते हुए 61 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने कांटे के संघर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार पदक (रजत और कांस्य) जीतने वाले सर्विसेज के गुरु राजा पुजारी को पराजित किया। एम राजा ने कुल 279 किलो वजन उठाया, जो राष्ट्रीय कीर्तिमान है। उन्होंने इस भार वर्ग में शुभम की ओर से स्थापित 272 किलो के रिकॉर्ड को तोड़ा। गुरु राजा ने 273 किलो वजन उठाया।
विज्ञापन


2019 और 2022 में भी जीते हैं राजा
61 भार वर्ग में गत विजेता एम राजा और गुरु राजा के बीच एक बार फिर मुकाबला था। एम राजा ने स्नैच में 121 और क्लीन एंड जर्क में 158 किलो भार उठाया। क्लीन एंड जर्क में भी उन्होंने राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहने वाले एम राजा ने 2019 और 2022 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गुरु राजा को हराकर स्वर्ण जीता था। गुरु राजा ने स्नैच में 121 और क्लीन एंड जर्क में 152 किलो वजन उठाया। अरुणाचल प्रदेश के शंकर लापुंग ने 271 किलो (121+150) वजन उठाकर कांस्य जीता।
विज्ञापन


तमिलनाडु को जूनियर वर्ग में स्वर्ण
इस भार वर्ग के जूनियर वर्ग में तमिलनाडु के एस मुथियामनियन (255) ने स्वर्ण, इसी राज्य के रुद्रेश्वर (252) ने रजत, अरुणाचल के चेरा तानिया (241) ने कांस्य पदक जीता। इसी भार के यूथ वर्ग में महाराष्ट्र के अनुष लोखंडे (233), ओडिशा के सदानंद बारिहा (233) ने रजत और मध्य प्रदेश के सुमित राजपूत (233) ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपाली ने 45 भार वर्ग में जीता सोना
महिलाओं के 45 भार वर्ग में रेलवे की दीपाली गुरसाले ने 160 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता। उन्होंने 2012 में विश्व यूथ वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाली बंगाल की चंद्रिका तरफदार (158) को पराजित किया। चंद्रिका ने अंतरराज्यीय वर्ग में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed