फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Awards announced, Shami Arjun Award; Badminton star pair Satwik, Chirag Khel Ratna Awards

Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक-चिराग को खेल रत्न

Wed, 20 Dec 2023 04:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 04:34 PM IST
सार

खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है।

विज्ञापन
National Sports Awards announced, Shami Arjun Award; Badminton star pair Satwik, Chirag Khel Ratna Awards
मोहम्मद शमी, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल पुरस्कारों के लिए नाम का एलान हो गया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


सभी खिलाड़ी जनवरी में सम्मानित किए जाएंगे और इसके लिए विशेष आयोजन होता है। उसी दौरान यह खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 एथलीट्स अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है। अर्जुन अवॉर्ड्स पाने वालों कि लिस्ट में लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर, स्टार पैरा एथलीट शीतल देवी, स्टार महिला हॉकी प्लेयर सुशीला चानू समेत 26 एथलीट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में सम्मानित किए जाएंगे ये एथलीट

खेल रत्न अवॉर्ड

नाम खेल
चिराग शेट्टी बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड

नाम खेल
ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
आदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
श्रीशंकर एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन बॉक्सिंग
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुश अग्रवाल घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानु हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
सरीन खो-खो
पिंकी लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार रेसलिंग
अंतिम रेसलिंग
रोशी बिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
अजय कुमार ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed