फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Awards 2025: Applications Open for Prestigious Honors

National Sports Awards 2025: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू, खेल जगत के लिए बड़ा मौका

Tue, 30 Sep 2025 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Sep 2025 01:43 PM IST
सार

इन पुरस्कारों का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करना है, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना भी है।

विज्ञापन
National Sports Awards 2025: Applications Open for Prestigious Honors
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय ने सभी पात्र खिलाड़ियों, कोचों और खेल संस्थाओं को आवेदन करने का अवसर दिया है। यह पुरस्कार भारत में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मंत्रालय द्वारा उपलब्ध डेडिकेटेड पोर्टल www.dbtyas-sports.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2025, रात 11:59 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार की श्रेणियां
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में चार प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करना है, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना भी है।
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और उत्कृष्ट योगदान के लिए।
  • अर्जुन पुरस्कार: खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार उत्कृष्टता दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार: खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और कोचिंग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कोचों के लिए।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: खेल संस्थाओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए।
विज्ञापन

मंत्रालय की अपील
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@YASMinistry) पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं को जल्द से जल्द आवेदन करने का अनुरोध किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और सभी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

National Sports Awards 2025: Applications Open for Prestigious Honors
खेल पुरस्कार - फोटो : amar ujala
खेल जगत के लिए अवसर
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025, खिलाड़ियों और कोचों के लिए प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। यह उनके करियर और उपलब्धियों को मान्यता देने का एक बड़ा अवसर है। पिछले वर्षों में इन पुरस्कारों ने कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ख्याती दिलाई और उन्हें और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

आइए पिछले साल के विजेताओं की लिस्ट देखते हैं...







राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची
नाम खेल
द्रोणाचार्य पुरस्कार
सुभाष राणा पैरा निशानेबाजी (नियमित वर्ग)
दीपाली देशपांडे निशानेबाजी (नियमित वर्ग)
संदीप सांगवान हॉकी (नियमित वर्ग)
एस मुरलीधरन बैडमिंटन (लाइफटाइम वर्ग)
अरमांडो एगनेलो कोलाको फुटबॉल (लाइफटाइम वर्ग)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ओवरऑल विनर
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रथम उपविजेता
अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वितीय उपविजेता
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed