National Sports Awards 2022: खेल पुरस्कारों का एलान, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को खेल रत्न, देखें पूरी लिस्ट
टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को खेल पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है, जबकि द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए सात कोच चुने गए हैं।
विस्तार
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। इनमें बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।
लक्ष्य और निकहत की उपलब्धियां
लक्ष्य सेन ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष एकल का कांस्य पदक जीता था। वह ऑल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता भी रहे। वह थॉमस कप में स्वर्ण जीतने वाली पुरुष बैडमिंटन टीम का भी हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक भी अपने नाम किया। वहीं, मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और इससे पहले उन्होंने इस्तांबुल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड
मेजर ध्यानचंर खेल रत्न अवॉर्ड
| खिलाड़ी
|
खेल |
|
शरत कमल अचंता |
टेबल टेनिस |
अर्जुन अवॉर्ड
| खिलाड़ी
|
खेल |
| सीमा पुनिया
|
एथलेटिक्स |
|
एल्डहॉस पॉल |
एथलेटिक्स |
|
अविनाश मुकंद साबले |
एथलेटिक्स |
| लक्ष्य सेन
|
बैडमिंटन |
|
एचएस प्रणय |
बैडमिंटन |
|
अमित पंघाल |
बॉक्सिंग |
|
निकहत जरीन |
बॉक्सिंग |
|
भक्ति प्रदीप कुलकर्णी |
चेस |
|
रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा |
चेस |
|
दीप ग्रेस इक्का |
हॉकी |
|
शुशीला देवी |
जूडो |
|
साक्षी कुमारी |
कबड्डी |
|
नयन मोनी साक्या |
लॉन बॉल
|
|
सागर कैलास ओवहलकर |
मलखंभ |
|
एलावेनिवलारिवन |
शूटिंग |
|
ओमप्रकाश मिथरवाल |
शूटिंग |
|
श्रीजा अकुला |
टेबल टेनिस |
|
विकास ठाकुर |
वेटलिफ्टिंग |
|
अंशु |
कुश्ती |
| सरिता
|
कुश्ती |
|
प्रवीण |
वुशू |
|
मानसी गिरिशचंद्र जोशी |
पैरा बैडमिंटन |
|
तरुण ढिल्लों |
पैरा बैडमिंटन |
|
स्वप्निल संजय पाटिल |
पैरा स्विमिंग |
|
जेर्लिन अंकिता जे |
डीफ बैडमिंटन |
लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
| खिलाड़ी
|
खेल |
|
अश्विनी अकुंजी सी |
एथलेटिक्स |
| धर्मवीर सिंह
|
हॉकी |
|
बीसी सुरेश |
कबड्डी |
|
नीर बहादुर गुरुंग |
पैरा एथलेटिक्स |
द्रोणाचार्य अवॉर्ड
सामान्य कैटेगरी
| कोच
|
खेल |
|
जीवनजोत सिंह तेजा |
तीरंदाजी |
|
मोहम्मद अली कमर |
बॉक्सिंग |
|
सुमा सिद्धार्थ शिरुर |
पैरा शूटिंग
|
| सुजीत मान
|
कुश्ती |
लाइफटाइम कैटेगरी
| कोच
|
खेल |
|
दिनेश जवाहर लाड |
क्रिकेट |
|
बिमल प्रफुल्ल घोष |
फुटबॉल |
|
राज सिंह |
कुश्ती |
खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022
|
कैटेगरी |
संस्थान
|
|
युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए |
ट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज |
|
खेल को बढ़ावा देने के लिए |
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी |
|
विकास के लिए खेल |
लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन |